फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ITI Women's Wing Chamba became the overall champion

आईटीआई महिला विंग चंबा बना ओवरऑल चैंपियन

Thu, 02 Jun 2022 10:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
ITI Women's Wing Chamba became the overall champion
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में खेलकूद में दमखम दिखातीं खिलाड़ी। - फोटो : Chamba
चंबा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) चंबा में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भरमौर आईटीआई की छात्रा स्वेदना ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। साथ ही आईटीआई (महिला) चंबा को ओवरऑल विजेता खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खो-खो और वॉलीबाल के खिताबी मुकाबले हुए। खो-खो में आईटीआई चंबा (महिला) की टीम ने लचोड़ी की टीम को हराया। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता में भी आईटीआई चंबा (महिला) वर्ग की टीम विजेता रही।
विज्ञापन

समापन समारोह में सदर विधायक पवन नैयर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मेजबान संस्थान के प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने मुख्यातिथि को सम्मानित किया। आईटीआई चंबा की महिला प्रशिक्षुओं ने पहाड़ी गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। विधायक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। साथ ही इसी तरह भविष्य में खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्कूलों और अन्य संस्थानों में दो साल बाद खेलों के आयोजन को हरी झंडी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण दो सालों तक कोई भी खेल गतिविधियां शिक्षण संस्थानों में नहीं हुईं लेकिन अब कोरोना महामारी पर सरकार ने नियंत्रण पा लिया है। कहा कि आईटीआई चंबा के प्रधानाचार्य और नगर परिषद जनसाली की पार्षद की ने उन्हें बताया कि साल खड्ड पर बने पैदल चलने योग्य पुल से होकर भारी-भरकम मशीनरी को संस्थान में नहीं पहुंचाया जा सकता है। साल खड्ड पर सीमेंट के पुल का निर्माण कार्य संबंधी समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर पुल निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed