{"_id":"63b45ad7dc9aaf741430c6b1","slug":"iti-road-is-not-being-taken-care-of-chamba-news-sml4328375137","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: आईटीआई सड़क की नहीं ली जा रही सुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: आईटीआई सड़क की नहीं ली जा रही सुध
विज्ञापन
चंबा। नगर परिषद चंबा जनसाली-आईटीआई सड़क की सुध नहीं ले रही है। मोहल्ले में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। कई नालियां कूड़े से अटी पड़ी हैं तो वहीं आईटीआई मार्ग पर सड़क के बीचोबीच सीवरेज चैंबर का ढक्कन टूट चुका है। लोगों ने टूटे ढक्कन की जगह पर बड़ा पत्थर रख दिया है। बीत दिन मोहल्ले में अंधेरा होने से मोटरसाइकिल सवार उससे टकरा गया और गिरकर घायल हो गया। मोहल्लावासियों ने नगर परिषद अध्यक्ष से सीवरेज चैंबर के टूटे ढक्कन को दुरुस्त करवाने की मांग की है।
नप के जनसाली वार्ड के तहत आते जनसाली-आईटीआई मार्ग से होकर रोजाना मेडिकल कॉलेज चंबा के प्रशिक्षु चिकित्सक, आईटीआई चंबा के प्रशिक्षु, मोहल्लावासियों, ग्रामीण क्षेत्रों साहो, सिल्लाघ्राट, सराहण, बरौर, पल्यूर, लुडेरा, सुंगल, कोहा, संगेरा, कीड़ी, लग्गा सहित अन्य गांवों से शिक्षण संस्थानों में शिक्षा हासिल करने के लिए सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। हैरानी की बात यह है कि मार्ग पर करीब एक माह से सीवरेज चैंबर के टूटे ढक्कन को नहीं बदला जा रहा है।
राकेश कुमार, मनोज कुमार, प्रकाश चंद, सुनील कुमार, कमल कुमार, उमेश ठाकुर आदि ने बताया कि मोहल्ले में व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद चंबा को सकारात्मक प्रयास करने चाहिए। सीवरेज चैंबर का ढक्कन बदलने के लिए जलशक्ति विभाग को सूचित किया गया है। साथ ही मोहल्ले में साफ-सफाई करवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कहा कि मोहल्ले में जल्द व्यवस्थाएं बेहतर होंगी।
विज्ञापन
सीमा कश्यप, उपाध्यक्ष नप चंबा।