फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ITI Chamba won volleyball and kho-kho matches

Chamba News: आईटीआई चंबा ने जीते वॉलीबाल और खो-खो के मैच

Wed, 26 Apr 2023 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
ITI Chamba won volleyball and kho-kho matches
चंबा। 16वीं जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान वॉलीबाल का मैच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा बनाम बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई चंबा की टीम विजयी रही। दूसरा मैच आईटीआई गरनोटा बनाम मिलेनियम निजी आईटीआई सरू के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई गरनोटा की टीम जीती।
विज्ञापन

तीसरा मैच आईटीआई लचोड़ी बनाम गुरु तेग बहादुर निजी आईटीआई बालू के बीच खेला गया जिसे आईटीआई लचोड़ी की टीम ने जीता। खो-खो प्रतियोगिता का पहला मैच आईटीआई चंबा और भरमौर के बीच खेला गया। इसमें आईटीआई की टीम 9-0 से विजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता का दूसरा मैच आईटीआई छतराड़ी बनाम जीवन लक्ष्य आईटीआई परेल के बीच मैच खेला गया। इसमें जीवन लक्ष्य आईटीआई परेल की टीम ने 8-7 से जीता। बट्ट आईटीआई बौंखरीमोड़ और आईटीआई गरनोटा के बीच तीसरा मैच खेला गया जिसे बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ की टीम ने 9-0 से जीता। अगला मैच बट्ट आईटीआई खुशनगरी और गुरु तेग बहादुर निजी आईटीआई बालू के बीच हुआ जिसे बट्ट आईटीआई खुशनगरी की टीम ने दो प्वाइंट से जीता। इसके बाद आईटीआई लचोड़ी बनाम निजी मिलेनियम आईटीआई सरू के बीच अगला मैच हुआ। इसे चंबा मिलेनियम आईटीआई सरू की टीम ने 9-0 से जीता। इसके बाद आईटीआई सलूणी बनाम आईटीआई भरमौर के बीच मैच खेला गया जिसे आईटीआई सलूूूणी की टीम ने जीता। आईटीआई चंबा और जीवन लक्ष्य आईटीआई परेल के मध्य खेला गया। इस मैच को आईटीआई टीम की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में अगला मैच बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ बनाम मां-ज्वाला आईटीआई के बीच खेला गया जिसे बट्ट आईटीआई बौंखरी मोड़ की टीम ने जीता। प्रतियोगिता में जिलेभर की 15 सरकारी और गैर सरकारी आईटीआई के प्रशिक्षु खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आईटीआई चंबा के अनुदेशक दिनेश जम्वाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed