{"_id":"63790328a3b0563e8b63b2aa","slug":"investigation-on-illegal-felling-case-in-goongyas-forest-chamba-news-sml428315350","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंगयास जंगल में अवैध कटान मामले पर बैठाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंगयास जंगल में अवैध कटान मामले पर बैठाई जांच
विज्ञापन
चंबा। विधानसभा क्षेत्र चुराह के गूंगयास जंगल में अवैध कटान की शिकायत मिलने पर वन विभाग ने जांच बैठा दी है। वनमंडलाधिकारी की अगुवाई में चार टीमें तीन दिन से जंगल में अवैध कटान को लेकर जांच-पड़ताल कर रही हैं।
ये टीमें जंगल में अलग-अलग दिशाओं में जाकर कटे हुए पेड़ों के ठूंठों की पूरी तरह से जांच कर रही हैं। ठूंठों से पता लगाया जा रहा है कि ये पेड़ ताजा कटे हुए हैं या लंबे समय पहले काटे गए थे। इतना ही नहीं, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि पेड़ कहीं टीडी या वन निगम को जारी हुए लॉट के तहत तो नहीं काटे गए हैं। इसको लेकर जांच टीमें पूरी बारीकी से जांच कर रही हैं। इसी जंगल में वन निगम को देवदार के 1,800 पेड़ों को काटने का लॉट जारी हुआ है।
इसके चलते जंगल में पेड़ों को काटने का काम चल रहा था। 1,700 के करीब पेड़ काटे जा चुके हैं। इसी बीच जंगल के आसपास रहने वाले लोगों ने वन विभाग के पास शिकायत दी कि जंगल में लॉट के अलावा अवैध रूप से देवदार के पेड़ काटे गए हैं। इसको लेकर मुख्य वन अरण्यपाल ने तुरंत मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की और मामले की पूरी तरह से जांच-पड़ताल करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
वनमंडलाधिकारी की अगुवाई में तीन दिन पहले आरओ, बीओ और वन रक्षक की टीम ने जंगल के भीतर जाकर लॉट और बिना लॉट के तहत काटे गए पेड़ों का आकलन किया। इसको लेकर जांच टीम अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है। इस रिपोर्ट में यह खुलासा होगा कि जंगल में अवैध कटान हुआ है या नहीं। फिलहाल अभी तक टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट नहीं सौंपी है। जांच प्रक्रिया जारी है।
वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि गूंगयास जंगल में अवैध कटान को लेकर शिकायत मिली थी। इसकी जांच करने का जिम्मा उन्हें सौंपा गया है। जंगल में जाकर उन्होंने जांच-पड़ताल की है जिसकी रिपोर्ट बनाई जा रही है। इसे मुख्य वन अरण्यपाल को सौंपा जाएगा।