{"_id":"637a56bad2944e030b7153fa","slug":"investigation-begins-in-goongyas-forest-chamba-news-sml4284074111","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंगयास जंगल में जांच शुरू होने के बाद संबंधित कर्मचारियों की फूली सांसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूंगयास जंगल में जांच शुरू होने के बाद संबंधित कर्मचारियों की फूली सांसे
विज्ञापन
चंबा। जिले के गूंगयास जंगल में अवैध कटान की शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू होने से संबंधित बीट के कर्मचारियों की सांसें फूलनी शुरू हो गई हैं। जंगल में अवैध कटान को लेकर स्थानीय लोगों ने मुख्य वन अरण्यपाल के पास शिकायत दी है।
हालांकि जंगल में वन निगम को 1800 देवदार के पेड़ काटने का लॉट भी जारी हुआ है। ऐसे में जंगल में पेड़ों का कटान नियमानुसार चल रहा है, लेकिन शिकायत के अनुसार जंगल में लॉट के तहत चिह्नित पेडों के अलावा भी देवदारों के पेड़ों को धराशायी किया गया है।
इसी बात का पता लगाने के लिए विभाग ने जांच कमेटी गठित की है। इसमें वनमंडल अधिकारी चंबा को जांच कमेटी का चेयरमैन बनाया गया है। उनकी अगुआई में टीमें जंगल में अवैध कटान की जांच पड़ताल कर रही हैं। इस जांच पड़ताल के चलते संबंधित वन परिक्षेत्र अधिकारी, बीट अफसर सहित वन रक्षक की नींद हराम हो गई है। क्योंकि जांच में अगर किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो इन कर्मचारियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई कर सकता है। फिलहाल अभी तक जंगल में पेड़ों की जांच पड़ताल की जा रही है। वनमंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि अवैध कटान का पता लगाने के लिए जांच जारी है। इसकी पूरी रिपोर्ट बनाकर मुख्य वन अरण्यपाल को सौंपी जाएगी। उसके बाद आगामी कार्रवाई तय होगी।