फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Internet services remained closed for 7 hours due to OFC cut

Chamba News: ओएफसी कटने से 7 घंट बंद रहीं इंटरनेट सेवाएं

Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 30 Jan 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Internet services remained closed for 7 hours due to OFC cut
चंबा। जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ओएफसी कटने से सात घंटे तक दूरसंचार सेवाएं ठप रहीं। दूरसंचार सेवाएं पटरी से उतरने के कारण ऑनलाइन कार्य करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद भारतीय दूरसंचार निगम के कर्मचारी सहायक अभियंता की अगुवाई में ओएफसी की तलाश में लाइन चेक करते हुए आगे बढ़े। सुल्तानपुर में कर्मचारियों ने ओएफसी जोड़ने का कार्य शुरू कर दिया और सुबह 4:00 बजे निगम के उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की। निगम के अधिकारियों को मलाल इस बात का है कि सड़क खोदाई के चलते बिना बताए ही किए जाने वाले कार्य के कारण ओएफसी कट रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार रात 9:00 बजे सुल्तानपुर के पास अचानक ओएफसी कट गई। इससे जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्र में करीब 3200 उपभोक्ताओं के सिस्टम बंद पड़ गए। दूरसंचार सेवाएं पटरी से उतरने के बाद निगम अधिकारियों को मिली सूचना के बाद कर्मचारी वर्ग ने अपने स्तर पर फाल्ट को तलाशने का कार्य आरंभ किया। ऑनलाइन लाइन में पेश आ रही दिक्कत को ध्यान में रखते हुए एसडीएम की अगुवाई में टीम फाल्ट को तलाशने के लिए निकली। सुल्तानपुर स्थित स्थान पर सड़क खोदाई के कारण कटी ओएफसी लाइन कटी मिली। इसके बाद उन्होंने इसकी मरम्मत का कार्य आरंभ किया। मंगलवार सुबह 4:00 बजे के बाद ही दूरसंचार सेवाएं सुचारू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


--बीएसएनएल के सहायक अभियंता रोशन ठाकुर ने बताया कि सुल्तानपुर में मंगलवार रात ओएफसी कटने से दूरसंचार सेवाएं पटरी से उतर गई थीं। सूचना मिलने के बाद टीम ने मौके पर पहुंच कर पूरी तरह कड़ी मशक्कत के बाद ओएफसी की मरम्मत करवा कर सेवाओं को सुचारू करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed