फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Internet services closed, patients' slips had to be made offline

Chamba News: इंटरनेट सेवाएं बंद, आफलाइन बनानी पड़ी मरीजों की पर्ची

Mon, 26 Feb 2024 07:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 26 Feb 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
Internet services closed, patients' slips had to be made offline
चंबा मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट की साइट बंद होने के कारण हाथ से बिल की पर्ची बनाती कर्मचारी।संवाद
इंटरनेट सेवाएं बंद, आफलाइन बनानी पड़ी मरीजों की पर्ची
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के इरमजेंसी वार्ड के बाहर मरीजों को पेश आई परेशानी
ऑनलाईन पर्ची नहीं बनने पर कर्मचारियों ने हाथों से पर्ची बनाकर दी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण मरीजों की पर्ची कर्मचारियों को ऑफलाइन बनानी पड़ी।
इसकी वजह से पर्ची बनाने के लिए मरीजों को काफी समय लगा। सुबह 11:00 बजे अचानक इंटरनेट की सेवाएं बाधित हो गईं। मरीजों की ऑनलाइन पर्ची बनाना कर्मचारियों के लिए मुश्किल हो गया। कर्मचारियों ने इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के बारे में अपने उच्चाधिकारी को बताया। मरीज पर्ची नहीं बनने पर कर्मचारियों पर आगबबूला हो रहे थे। इसके चलते उच्चाधिकारियों ने कर्मचारियों को ऑफलाइन पर्ची बनाने के लिए कहा। आपातकालीन कक्ष के बाहर बने पंजीकरण केंद्र में मरीजों को पर्ची बनाने के लिए जहां ऑनलाइन दो मिनट का समय लगता है, वहां उन्हें पर्ची बनाने के लिए पांच मिनट का समय लगा। हालांकि, इसमें कर्मचारियों की कोई गलती नहीं रही। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण ही कर्मचारियों को ऑफलाइन पर्ची मरीजों कीबनानी पड़ी। प्राचार्य डॉक्टर एसएस डोगरा ने बताया कि इंटरनेट सेवाएं बाधित होने से परेशानी हुई थी। मरीजों की सुविधा के लिए पर्ची ऑफलाइन बना दी गई, जिससे मरीजों को कोई परेशानी न उठानी पड़े।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed