फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Internet problem became the network of the people

इंटरनेट समस्या बनी जी का जंजाल

Mon, 20 Sep 2021 09:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
Internet problem became the network of the people
दूरसंचार सेवाएं ठप होने से सिहुंता में बिजली बिल जमा न हो पाने से परेशान खड़े लोग। - फोटो : Chamba
सिहुंता (चंबा)। एक तरफ जहां जिले में लोग 4जी की स्पीड से इंटरनेट सेवा का लाभ उठा रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ सिहुंता स्थित बिजली बोर्ड के कार्यालय में बीएसएनएल का सिग्नल ठप हो गया है। इसके चलते लोगों के लिए बिजली बिल जमा करवाने और नया कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन औपचारिकताएं पूरी करना चुनौती बन गया है। हैरानी की बात है कि छह माह से यह समस्या चली हुई है लेकिन, अभी तक इसका समाधान नहीं किया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

मोतला पंचायत प्रधान रक्षा देवी का कहना है कि बिजली दफ्तर में इंटरनेट की समस्या है। इससे लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इसके बारे में बोर्ड को भी सूचित किया जा चुका है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन पुुरुषोत्तम सिंह का कहना है कि बोर्ड के कार्यालय में इंटरनेट की समस्या होने से बिजली बिल जमा नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को घंटों इंतजार के बाद निराश होकर घरों को लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कामला पंचायत उपप्रधान लक्ष्मण सिंह का कहना है कि बिजली बोर्ड के कार्यालय में आधा दर्जन नए कनेक्शन देने का कार्य लटक गया है। इससे लोग काफी परेशान हो रहे हैं। उन्हें बार-बार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
ग्राम पंचायत कामला प्रधान अनुराधा का कहना है कि वर्तमान में कार्यालय में इंटरनेट सेवा बेहद लचर है। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बोर्ड को जल्द इंटरनेट सेवा बेहतर करनी चाहिए।

सहायक अभियंता कुलजीत परमार का कहना है कि इसके बारे में संबंधित प्रबंधन को अवगत करवा दिया गया है लेकिन, अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। कार्यालय का काम भी प्रभावित हो रहा है। बीएसएनएल के सहायक अभियंता कुलभूषण शर्मा का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि कुंजर महादेव से नई लाइन बिछाई जाएगी। इससे कार्यालय को कनेक्शन दिया जाएगा। इससे सेवाएं बेहतर हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed