फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instructions to the guard to recover wood from trees

Chamba News: वनरक्षक को पेड़ों की लकड़ी बरामद करने के निर्देश

Mon, 04 Mar 2024 04:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 04:54 PM IST
विज्ञापन
Instructions to the guard to recover wood from trees
डियुर जंगल में वनरक्षक की लापरवाही से काटे गए देवदार के दो पेड़
विज्ञापन

विभाग ने वन रक्षक को जारी कर रखा है कारण बताओ नोटिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। वन मंडल चुराह के डियुर जंगल में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान मामले में वन रक्षक को पेड़ों की लकड़ी बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं। वन रक्षक ने जंगल में काटे गए पेड़ों की लकड़ी को रिकवर करने के लिए तफ्तीश शुरू कर दी है। इस मामले में विभाग ने पहले ही वन रक्षक के वेतन पर रोक लगा दी है क्योंकि, इस मामले में वन रक्षक पर ड्यूटी में कोताही बरतने के आरोप लगे हैं।
इसके लिए वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। अब वन रक्षक को उन पेड़ों की लकड़ी बरामद करनी होगी जो जंगल में अवैध रूप से काटी गई है। पिछले माह जब वन रक्षक विभाग को बताए बिना अपनी ड्यूटी से गायब था। उसी दौरान जंगल में दो देवदार के पेड़ों का कटान हो गया। इसको लेकर जब स्थानीय लोगों ने विभागीय अधिकारी को सूचना दी तो वन खंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी हासिल की। इसमें वन रक्षक के ड्यूटी से गायब रहने से लेकर जंगल में देवदार के पेड़ों के कटने के बारे में उन्होंने पूरी रिपोर्ट बनाकर अपने उच्चाधिकारी को सौंप दी। इसके बाद वन मंडल अधिकारी ने वन रक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन


वन रक्षक को विभाग की तरफ से सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह उन पेड़ों की लकड़ी को बरामद करके लाए जो जंगल में अवैध रूप से काटे गए हैं। हालांकि वन रक्षक ने जंगल में कटे हुए पेड़ों की कुछ लकड़ी बरामद भी की है लेकिन अभी तक वह पूरी लकड़ी बरामद नहीं कर पाया है। वन मंडल अधिकारी चुराह सुशील गुलेरिया ने बताया कि वन रक्षक के वेतन पर पहले ही रोक लगा दी गई है। साथ ही उसे कटे हुए पेड़ों की लकड़ी को बरामद करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article