{"_id":"65b7db4ccbce05b80b080626","slug":"instructions-to-disconnect-connections-of-386-consumers-of-the-city-chamba-news-c-88-1-ssml1004-117334-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शहर के 386 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शहर के 386 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के निर्देश
Mon, 29 Jan 2024 10:37 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 29 Jan 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
चंबा। बिजली बिलों की अदायगी न करना शहर के दायरे में आने वाले 386 उपभोक्ताओं पर भारी पड़ने वाला है। विद्युत बोर्ड प्रबंधन ने उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
इसी क्रम में बोर्ड प्रबंधन की टीम ने करीब बीस बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए हैं। बिजली कनेक्शन काटने की भनक लगते ही कई उपभोक्ता बोर्ड कार्यालय में पहुंचे और बिजली बिलों को जमा करवाया। बोर्ड प्रबंधन ने साफ किया है कि अब डिफाल्टर उपभोक्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
गौर रहे कि बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बिलों की अदायगी न करने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बोर्ड प्रबंधन का इन उपभोक्ताओं पर बिजली बिलों के रूप में लाखों रुपये का बकाया शेष है। प्रबंधन की मानें तो कई बार डिफाल्टर उपभोक्ताओं को इस बारे में नोटिस जारी किए जा चुके हैं। बावजूद इसके हर बार उन्होंने इन नोटिसों को हल्के में लिया। ऐसे में अब उनपर सख्त कार्रवाई होनी शुरू हो चुकी है। बोर्ड प्रबंधन ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड के अधिशासी अभियंता प्रवेश ठाकुर ने बताया कि समयानुसार बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड प्रबंधन ने कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। बताया कि कई बार नोटिस जारी करने के बाद भी उपभोक्ताओं ने इन्हें हल्के में लिया। इसके चलते अब यह कार्रवाई की गई है।
--