{"_id":"6702bd756807effb3e03a209","slug":"instructions-for-marking-the-place-for-agricultural-market-in-bharmour-chamba-news-c-88-1-ssml1004-134578-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भरमौर में कृषि मंडी के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भरमौर में कृषि मंडी के लिए जगह चिह्नित करने के निर्देश
Sun, 06 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 06 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। लघु सचिवालय पट्टी के सभागार में स्थानीय प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने की।
बैठक के दौरान भरमौर में कृषि मंडी के निर्माण के लिए भूमि के चयन को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद एपीएमसी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने भूमि चिह्नित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए।
उन्होंने स्थायी जगह चिह्नित करने को कहा, जहां परिवहन की व्यवस्था हो। इसके अलावा बागवानों की उपज को स्थानीय मंडी तक पहुंचाने के लिए रोपवे और संपर्क मार्ग के लिए भी जगह चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से अगले माह संयुक्त जागरूकता शिविर लगाने के लिए कहा। उन्होंने एपीएमसी की आय बढ़ाने पर बल दिया। वन विभाग को सभी ट्रेडर्स का एपीएमसी से पंजीकरण करवाने के लिए निर्देशित किया। बैठक का संचालन कृषि उपज मंडी चंबा के सचिव भानु प्रताप ने किया। उन्होंने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को विभाग की विभिन्न गतिविधियों से अवगत करवाया। बैठक में तहसीलदार भरमौर तेजराम, विकास खंड अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग हरमिंदर चौणा, एसएमएस एग्रीकल्चर जितेंद्र वर्धन, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग विशाल चौधरी सहित पंचायत प्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
--