फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of running a girls' school in the name of Baba Krishna Giri, Dr. Janak

मर्ज की जगह बाबा कृष्ण गिरी के नाम से चलाएं कन्या पाठशाला : डॉ. जनक

Sun, 22 Feb 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 22 Feb 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Instead of running a girls' school in the name of Baba Krishna Giri, Dr. Janak
भरमौर (चंबा)। वर्ष 1954 में भरमौर में महात्मा जय कृष्ण गिरी नागा बाबा ने कन्या विद्यालय की स्थापना की थी। ऐसे में इस ऐतिहासिक विद्यालय को मर्ज करके सरकार क्षेत्र के लोगों की भावना से खेल रही है। सरकार को इस विद्यालय का नाम बाबा कृष्ण गिरी के नाम रखने की पहल करनी चाहिए। यह बात विधायक डॉ. जनकराज ने लोगों से मिल रही प्रतिक्रियाओं का हवाला देते हुए प्रेस बयान जारी करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले का विरोध करने के लिए उन्हें रोजाना लोग फोन कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को आश्वास्त किया है कि वह उनके हर निर्णय पर साथ रहेंगे। चाहे वह सरकार के खिलाफ ही क्यों न हो। किसी महात्मा के अच्छे कार्य को मिसाल के रूप में सरकार को संजो कर रखना चाहिए, लेकिन यहां सरकार इसके विपरीत कार्य करने में लगी है।
विज्ञापन

उन्हें स्कूलों को मर्ज करने से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन बाबा का नाम भी कन्या पाठशाला बंद होने से खत्म हो जाएगा, लोगों को इस बात से आपत्ति हो रही है। इसलिए सरकार को अपने फैसले पर पुन: विचार करना चाहिए। शिक्षा मंत्री चंबा दौरे पर बेहतर शिक्षा प्रदान करने की बातें कर रहे हैं, लेकिन सरकार शिक्षा व्यवस्था को ही सिकोड़ने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed