फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of a turban, a shining silver-crowned cap on the head

Chamba News: पगड़ी की जगह सिर पर चमक रही चांदी की कलगी वाली टोपी

Fri, 06 Dec 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 06 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Instead of a turban, a shining silver-crowned cap on the head
हिमाचली टोपी के ऊपर लगाई गई कलगी। संवाद
चंबा। शादियों के मौके पर अब दूल्हे और उनके रिश्तेदार पगड़ी या साफे के बजाय चांदी की कलगी लगी हिमाचली टोपी पहनना पसंद कर रहे हैं। यह नया ट्रेंड शादियों में एक फैशन स्टेटमेंट के रूप में उभरकर सामने आया है। समय के साथ शादी के परंपरागत कार्यक्रमों में बदलाव देखने को मिल रहा है और लोग इस अवसर पर कुछ नया और खास करना चाहते हैं।
विज्ञापन

पारंपरिक साफे की जगह अब हिमाचली टोपी को तवज्जो दी जा रही है, जिसमें चांदी की कलगी के आकर्षक डिज़ाइन का इस्तेमाल हो रहा है। इस नए ट्रेंड ने आभूषण विक्रेताओं की भी दुकानों पर भीड़ बढ़ा दी है। शादी से एक से डेढ़ माह पहले ही ग्राहक अपनी पसंद के मुताबिक कलगी बनाने के लिए ऑर्डर देने आने लगे हैं। इस बदलाव से यह साफ है कि शादियों के पहनावे में समय के साथ बदलाव आ रहा है और लोग अब पारंपरिक संस्कृति को एक आधुनिक रूप में अपनाकर अपनी शान और प्रतिष्ठा को ओर बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

आजकल लोग हिमाचली टोपी शादी या अन्य आयोजनों में शरीक होने के लिए खरीदते हैं। हिमाचली टोपी के ऊपर लगने वाली कलगी भी वे पसंदीदा लगवाते हैं।
जसवीर नागपाल, विक्रेता
हिमाचली टोपी पर चांदी की कलगी लगवाने का युवाओं और अन्य लोगों का क्रेज बढ़ रहा है। बाजार में टोपी पर चांदी की कलगी के दाम दो हजार रुपये से शुरू हैं। इसके अलावा ग्राहक की इच्छानुसार कलगी तैयार की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशन कुमार, आभूषण विक्रेता
हिमाचली टोपी पर चांदी की कलगी लगाना लोग अपनी शान मानते हैं। बीते कुछ समय से चांदी की लगी कलगी टोपी पहनकर ही दूल्हा और उसके रिश्तेदार शादियों में साफ देखे जा सकते हैं। जिससे इन टोपियों की डिमांड भी बढ़ी है।

बलबीर सिंह, विक्रेता।
पुराने समय में लोग पगड़ी और साफे को अपने सिर पर पहनना शान समझते थे। वैसे इस दौर में युवा और अन्य लोग भी हिमाचली कलगी वाली टोपी पहनना पसंद कर रहे हैं।
संदीप कुमार, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed