{"_id":"6935aff4c239c84ad904bdd4","slug":"inspection-begins-to-stop-illegal-felling-in-pangi-chamba-news-c-88-1-ssml1006-168600-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पांगी में अवैध कटान रोकने के लिए निरीक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पांगी में अवैध कटान रोकने के लिए निरीक्षण शुरू
Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
चंबा के कुगती में रात के समय पैट्रोलिंग के दौरान वन विभाग की टीम।स्रोत विभाग
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी में बर्फबारी से पहले जंगलों में निरीक्षण अभियान शुरू किया गया है। इसमें टीडी और प्राकृतिक रूप से गिरे हुए पेड़ों की गिनती कर रही है। बर्फबारी होने के बाद जंगल में पेड़ों की दोबारा से समीक्षा की जा सके। यह अभियान इसलिए चलाया गया है, ताकि अवैध कटान को रोका जा सके।
डीएफओ रवि गुलेरिया ने सभी वन परिक्षेत्र अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी टीमों को लेकर जंगलों का औचक निरीक्षण करें। उसकी रिपोर्ट बनाकर उन्हें प्रस्तु़त करें। रविवार को वन परिक्षेत्र अधिकारी संजीव कुमार की अगुवाई में टीम ने जंगल का निरीक्षण किया। सोमवार को दूसरी रेंज की टीम निरीक्षण के लिए जंगल में जाएंगी। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी जंगल में इस निरीक्षण के लिए जा रहे हैं। लोगों को भी वन संपदा बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस बार बर्फबारी के दौरान पांगी में न तो अवैध कटान होने दिया जाएग और न ही अवैध शिकार। इसको लेकर विभाग की टीमें नियमित रूप से पेट्रोलिंग करेंगी।