{"_id":"67630e6c643ca1ced00ad0e4","slug":"inspect-schools-twice-a-year-dc-chamba-news-c-88-1-ssml1006-139898-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल में दो बार करें स्कूलों का निरीक्षण : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल में दो बार करें स्कूलों का निरीक्षण : डीसी
Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘अपना विद्यालय’ योजना के तहत अपने-अपने अलॉट किए गए स्कूलों का साल में कम से कम दो बार निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, छात्र-छात्राओं की समस्याएं, बुनियादी ढांचा, पानी, बिजली, शौचालय, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाए और जो भी समस्याएं सामने आएं, उनका समाधान शीघ्र किया जाए। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने सोमवार को भरमौर में आयोजित बैठक में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों से इन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर चर्चा की।
लोगों के लिए बनाईं कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की बाधा इन योजनाओं के क्रियान्वयन में न आए। इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुंचाना और उनके जीवन स्तर में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाना है, और इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, अपना विद्यालय योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पीएमजीएसवाई और मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही एफआरए से संबंधित मामलों को शीघ्र निपटाने की बात भी कही। इस मौके पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों से यह भी अपील की कि वे इन योजनाओं के कार्यान्वयन में किसी भी प्रकार की रुकावट न आने दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।