{"_id":"5e19fc438ebc3e87c67ed56b","slug":"insepection-chamba-news-sml320679534","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राचार्य ने किया मेडिकल कॉलेज चंबा का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राचार्य ने किया मेडिकल कॉलेज चंबा का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के सभी वार्डों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर और अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि वे आपातकालीन स्थिति में आने वाले मरीजों का इलाज प्राथमिकता के आधार पर करें। इलाज के समय किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही नजर आने पर संबंधित स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। क्योंकि मरीज को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ही सरकार ने चंबा में मेडिकल कॉलेज खोला है।
उन्होंने डॉक्टरों सहित अन्य स्टाफ को निर्देश दिए कि वे समय पर अपनी ड्यूटी पर आएं। ड्यूटी पर नदारद पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में वह किसी भी समय मेडिकल कॉलेज के किसी भी विभाग का निरीक्षण कर सकते हैं। उस दौरान अगर कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से नदारद पाया गया तो वह कार्रवाई का स्वयं जिम्मेदार होगा।
उन्होंने अस्पताल की ओपीडी से लेकर प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। प्रयोगशाला में तैनात स्टाफ को निर्देश दिए कि अस्पताल में जो भी टेस्ट किए जा सकते हैं उन सभी टेस्टों को अस्पताल में ही किया जाए। इसके लिए मरीजों को अस्पताल के बाहर न भेजा जाए। उन्होंने डॉक्टरों को भी निर्देश दिए कि वे मरीजों को ब्रांडेड की बजाय जेनेरिक दवाएं लिखें, जो उन्हें सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाएं।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पुरुषोत्तम पुरी ने बताया कि उन्होंने शनिवार को मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टाफ को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। मरीजों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कहा गया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मरीजों की तरफ से कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए।