{"_id":"64b6d5ed4a7a0f9fa20d6ba6","slug":"insect-attack-on-maize-crop-in-manjeer-chamba-news-c-88-1-ssml1004-3394-2023-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मंजीर में मक्की की फसल पर कीट का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मंजीर में मक्की की फसल पर कीट का हमला
Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
सुरंगानी (चंबा)। मंजीर पंचायत के मंजीर, शैली और जुसब गांवों में खेतों में लहलहा रही मक्की की फसल पर फाॅल आर्मी कीट ने हमला कर फसलों को नष्ट कर दिया है। इससे किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। किसानों ने कृषि विभाग से फसल को कीट से बचाने के लिए उचित मार्गदर्शन करने की मांग की है। किसानों यासीन मोहम्मद, रफीक मोहम्मद, राजीव कुमार, नारायण सिंह, मनोहर लाल, रविंद्र कुमार, किशन चंद, संजीव कुमार आदि ने बताया कि क्षेत्र के अधिकांश भू-भाग पर ग्रामीण खेतीबाड़ी कर अपना और अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस मर्तबा मौसम परिवर्तन की वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। अत्यधिक बारिश से वे समय पर मक्की की बिजाई तक नहीं कर पाए। वहीं, अब अत्यधिक बारिश से उनकी मक्की की फसल को कीट लग गया है। ये कीट मक्की के पत्तों को नष्ट कर रहे हैं।
यूरिया खाद का भी क्षेत्र में पड़ा अकाल
क्षेत्र में मक्की की फसल के लिए वर्तमान में सबसे अहम मानी जाने वाली यूरिया खाद भी विभागीय स्टोरों में नहीं मिल रही है। इससे किसानों को यूरिया खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। किसानों ने विभाग से उन्हें यूरिया खाद समयानुसार उपलब्ध करवाने की मांग उठाई है।
कृषि विषय वाद विशेषज्ञ सलूणी डॉ. पवन सैनी ने बताया कि क्षेत्र के किसानों के खेतों का निरीक्षण किया जा रहा है। साथ ही किसानों को अपने खेतों में लगे कीट से बचाव के लिए उचित छिड़काव करने के लिए सुझाव दिए जा रहे हैं।