{"_id":"6a3c14567875d2f89b082fa3","slug":"inquiry-report-sent-to-the-directorate-regarding-the-headmaster-facing-allegations-related-to-liquor-chamba-news-c-88-1-cmb1003-187764-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: निदेशालय भेजी शराब के आरोपों से घिरे हेडमास्टर की जांच रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: निदेशालय भेजी शराब के आरोपों से घिरे हेडमास्टर की जांच रिपोर्ट
Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
शिकायत मिलने के बाद चंद घंटों में शुरू हुई हेडमास्टर के खिलाफ जांच
स्कूल में तैनात हेडमास्टर पर शराब पीकर स्कूल आने के लगे है आरोप
जांच अधिकारी बोले, बच्चों और स्टाफ ने हेडमास्टर पर लगे आरोप नकारें
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शराब के आरोप में घिरे हेडमास्टर के मामले की जांच रिपोर्ट शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंची। विभाग ने जांच रिपोर्ट को निदेशालय भेज दिया है।
इस मामले में आगामी कार्रवाई निदेशालय की ओर से की जाएगी। गत दिनों यह मामला सामने आया था। शिकायत थी कि हेडमास्टर स्कूल में शराब पीकर आया है। बहरहाल, विभाग ने बिना विलंब जांच अधिकारी नियुक्त किया। चंद घंटों में ही जांच अधिकारी निर्धारित स्कूल में पहुंचे मगर हेडमास्टर स्कूल से अवकाश लेकर गए थे। जांच अधिकारी ने विद्यार्थियों और स्टाफ से पूछताछ की। साथ ही उनके बयानों के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की। प्रारंभिक दृष्टि में शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने हेडमास्टर पर लगाए आरोपों को निराधार बताया है। बहरहाल, अब यह मामला निदेशालय पहुंच गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अब निदेशालय की ओर से आगामी कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक चंबा विकास महाजन ने बताया कि जांच रिपोर्ट को निदेशालय भेजा गया है। आगामी कार्रवाई अब निदेशालय की ओर से की जाएगी।
--