फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Injured person trapped in snowfall taken to Manali by helicopter

Chamba News: बर्फबारी में फंसे घायल व्यक्ति को हेलिकाप्टर से मनाली पहुंचाया

Mon, 03 Mar 2025 10:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Mar 2025 10:36 AM IST
विज्ञापन
Injured person trapped in snowfall taken to Manali by helicopter
चंबा में पांगी के साच हैलीपैड पर मरीज को हेलिकोप्टर पर बिठाते परिजन।संवाद
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में रविवार को बर्फ की चादर पर जिंदगी की उम्मीद लेकर हेलिकाप्टर पहुंचा। घाटी के धनाला गांव में फंसे घायल व्यक्ति को प्रशासन ने हेलिकाप्टर के जरिए मनाली पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संत राम नामक व्यक्ति चार दिन पहले गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्वास्थ्य केंद्र सेचू में प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर किया गया। इससे पहले की परिजन उपचार के लिए बाहर ले जाते घाटी में भारी बर्फबारी हो गई। इससे सड़कें बंद हो गईं और परिजन उसे उपचार के लिए बाहर नहीं ले जा सके। इसके बाद परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पंगवाल एकता मंच से मदद मांगी।
विज्ञापन

इस पर मंच के अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने प्रशासन और मुख्यमंत्री को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पांगी प्रशासन ने हेलीकॉप्टर की मांग रखी और रविवार दोपहर मनाली से हेलिकाप्टर साच हेलीपैड पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन और ग्रामीणों ने घायल को चारपाई पर उठाकर पांच किमी तक चार फीट बर्फ में सफर तय किया और खतरनाक ग्लेशियर पार कर हेलीपैड तक पहुंचाया। लोक निर्माण विभाग ने भी स्थिति को देखते हुए घिसल से लेकर साच तक जेसीबी मशीन लगाकर सड़क से बर्फ हटाई, जिसके बाद वाहन साच हेलीपैड तक पहुंच सका।

कार्यकारी आवासीय आयुक्त रमन घरसंगी ने बताया कि घायल को हेलिकाप्टर से मनाली भेज दिया गया है। व्यक्ति गिरने के कारण गंभीर रूप से चोटिल था। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रवि कुमार शर्मा ने कहा कि व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिलने पर घिसल से लेकर साच तक सड़क को जेसीबी मशीन लगाकर साफ करवाया गया, ताकि मरीज को लेकर जाने में कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed