फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inform the police about child abuse: Chain Singh

बच्चों के शोषण की पुलिस को दें सूचना : चैन सिंह

Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Inform the police about child abuse: Chain Singh
चंबा। जिला बाल संरक्षण इकाई चाइल्ड हेल्पलाइन ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर स्थानीय निवासी और जिला परिषद सदस्य व समाजसेवी मनोज कुमार मनु भी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को काउंसलर नीता देवी और चैन सिंह ने चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बाल विवाह से ग्रसित, बाल-मजदूरी से ग्रसित, स्कूल छोड़ चुके, मानसिक और शारीरिक शारीरिक रूप से अक्षम, घर से भागे हुए, शोषित, अति निर्धन, छेड़छाड़ से पीड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित व अन्य किसी भी कारण से शोषित बच्चों के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को बताया गया कि यदि किसी की ओर से नाबालिग बच्चों को बहलाया-फुसलाया जाता है तो इसे किसी भी रूप में नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना तुरंत 1098 पर या पुलिस को दें। परियोजना समन्वयक कपिल शर्मा ने पोक्सो अधिनियम के संबंध में भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम में कार्यकारी प्रधानाचार्य पंकज कुमार, शशि कुमार, पंकज कुमार, नंद किशोर, प्यारे लाल, प्रवीण कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed