{"_id":"673b758955ecb939840c02c4","slug":"inform-the-police-about-buying-and-selling-of-children-manohar-chamba-news-c-88-1-cmb1003-137460-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों की खरीद-फरोख्त की पुलिस को दें सूचना : मनोहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों की खरीद-फरोख्त की पुलिस को दें सूचना : मनोहर
Mon, 18 Nov 2024 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 18 Nov 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार में सोमवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला खेल अधिकारी रुपेश कुमार ने की। जिला मिशन समन्वयक मनोहर नाथ ने कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि आजकल बच्चों की खरीद-फरोख्त के मामले सामने आ रहे हैं। अगर आपके सामने इस तरह का मामला आए तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के लिए चलाई जा रहीं विभागीय योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री शगुन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मदर टेरेसा, असहाय संबल योजना, बेटी है अनमोल, विधवा पुनर्विवाह योजना और महिला स्वयं रोजगार योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति योजना को दो भागों में आवंटित किया गया है। पहले संबल जो कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाया गया है, इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन, नारी अदालत और चाइल्ड हेल्पलाइन शामिल हैं। इसी के साथ सामर्थ्य जो कि महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही है। इसमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, शक्ति सदन और पालना आदि सम्मिलित हैं। कार्यक्रम में आयुष विभाग से डॉ. बबिता ने मासिक धर्म के प्रति गलत धारणाओं का जोरदार खंडन किया और इस विषय पर छात्राओं को खुलकर बात करने पर बल दिया। मास्टर ट्रेनर प्रो. बेबी कुमारी ने महिलाओं के अधिकारों के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रिंसिपल प्रवीण कुमार सिंह ने खेल अधिकारी को सम्मानित किया।