फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Indoor stadium to be built in Bhanjradu with Rs 7 crores

Chamba News: भंजराड़ू में सात करोड़ से बनेगा इंडोर स्टेडियम

Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 26 Nov 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Indoor stadium to be built in Bhanjradu with Rs 7 crores
चंबा के भंजराड़ू में प्रस्तावित इंडोर स्टेडियम।संवाद
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के युवाओं को आगामी समय में विभिन्न खेल गतिविधियों की तैयारियों करने के लिए दर-बदर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राम पंचायत भंजराडू में सात करोड़ रुपये से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके लिए लोक निर्माण विभाग तीसा की ओर से प्रयास शुरू कर दिए है। विभाग की ओर से औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। इसके बाद इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। इंडोर स्टेडियम के निर्माण से क्षेत्र के युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इंडोर स्टेडियम का निर्माण होने से चुराह उपमंडल की करीब 52 पंचायतों के हजारों युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों के बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, बॉक्सिंग रिंग, जिम, टेबल टेनिस और स्विमिंग पुल सहित अन्य खेलों की व्यवस्था रहेगी। इससे युवा एक ही छत के नीचे विभिन्न खेलों का अभ्यास कर सकेंगे और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी पेश नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। जल्द ही टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। जोगिंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, चुराह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed