फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inauguration of a city police post equipped with modern amenities in Dalhousie.

Chamba News: डलहौजी में आधुनिक सुविधाओं से लेस सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन

Fri, 24 Jul 2026 10:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 24 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of a city police post equipped with modern amenities in Dalhousie.
आशा कुमारी ने दी सौगात, बोलीं- क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी के गांधी चौक में शुक्रवार को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नई सिटी पुलिस चौकी का उद्घाटन पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डलहौजी के डीएसपी मयंक शर्मा ने की। नई पुलिस चौकी के शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। मयंक शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन


आशा कुमारी ने कहा कि बेहतर सुविधाओं वाली पुलिस चौकी की मांग पूरी कर दी गई है। नगर परिषद डलहौजी की ओर से निर्मित भवन पुलिस विभाग को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि पुरानी पुलिस चौकी का भवन काफी छोटा था। इस कारण वायरलेस सिस्टम सहित अन्य आवश्यक उपकरणों के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने बताया कि पुरानी पुलिस चौकी के साथ बने प्लेटफार्म पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। चौक के बीच खाली होने वाले स्थान पर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि डलहौजी की प्राकृतिक सुंदरता को और निखारने तथा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न विकास परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इस दौरान रेणु चड्ढा, अनिल भारद्वाज, रमेश चौहान, रीना जरयाल, मयूक चड्ढा, मिशेल चड्ढा, तिलक कपूर, प्रवीण कुमार, वंदना, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed