{"_id":"6468ff97d0689ae7d70155c5","slug":"in-the-result-of-deposit-girls-came-out-ahead-leaving-behind-the-boys-chamba-news-c-19-1-158382-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जमा दो के परिणाम में लड़कों को पछाड़ बेटियां निकलीं आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जमा दो के परिणाम में लड़कों को पछाड़ बेटियां निकलीं आगे
Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में लड़कों को पछाड़ कर बेटियां आगे निकली हैं। टॉप 10 की सूची की बात की जाए तो आकांक्षी जिले के बरौर, हिमगिरी, खरगट और चंबा स्कूल की बेटियों ने अपनी जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और दोस्तों को दिया है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खरगट की छात्रा तमन्ना ठाकुर ने बोर्ड की मेरिट सूची में आठवां स्थान पाकर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। विद्यार्थी ने 95.08 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य सतीश कुमार और समस्त स्टाफ ने मेधावी छात्रा को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। तमन्ना के पिता तिलक राज एक निजी कर्मचारी हैं। उनकी माता शांति देवी एक कुशल गृहिणी हैं। बेटी का लक्ष्य जीवन में अधिवक्ता बनकर लोगों की सेवा करने का है। प्रधानाचार्य ने अन्य बच्चियों को भी इस बेटी से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की बात कही।वहीं, जमा दो की बोर्ड परीक्षा में चमेश्नी मोहल्ला निवासी छात्रा दिवांशी पुत्री योगराज और आशा देवी ने अपनी कड़ी मेहनत और शिक्षकों के अथक प्रयास से 95.06 प्रतिशत अंक लेकर मेरिट सूची में नौवां स्थान हासिल किया। छठी से लेकर जमा दो कक्षा तक दिवांक्षी ने आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा से ग्रहण की है। वह हमेशा मेधावी छात्रा रही। इनकी भविष्य में हिमाचल लोक प्रशासनिक सेवा में जाने की इच्छा है। प्रधानाचार्य विकास महाजन ने दिवांक्षी को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।