फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the doctor's gate meeting, the patients kept moaning with pain

डॉक्टर गेट मीटिंग में, दर्द से कराहते रहे मरीज

Mon, 21 Feb 2022 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:34 PM IST
विज्ञापन
In the doctor's gate meeting, the patients kept moaning with pain
डाक्टरों की हड़ताल के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा की ओपीडी के बाहर लोगों की भीड़। - फोटो : Chamba
चंबा। दिन: सोमवार। स्थान : चंबा मेडिकल कॉलेज। समय: सुबह साढ़े नौ से लेकर साढ़े ग्यारह बजे तक। डॉक्टरों की पेन डाउन हड़ताल चल रही है। गेट मीटिंग करके डॉक्टर आगामी रणनीति बना रहे हैं जबकि, ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टर के आने के इंतजार में खड़े हैं। सुबह साढ़े नौ बजे मेडिसन ओपीडी के दरवाजे के बाहर मरीजों की बीस मीटर लंबी लाइन लग जाती है। मरीजों की संख्या इतनी ज्यादा है कि मरीज एक लाइन में पूरे नहीं हो रहे हैं, इसलिए वे दूसरी लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। कोविड नियमों की कोई पालना नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मरीज एक-दूसरे के साथ सटे हैं। दो गज दूरी नियम की भी कोई पालना नहीं है। ओपीडी में डॉक्टर न होने के कारण कई मरीज ठंडे फर्श पर बैठ जाते हैं। ओपीडी के साथ बने पंजीकरण केंद्र में मरीजों की लाइन इतनी लंबी है कि मरीजों को खड़ा करने के लिए आवाजाही के लिए बने रास्ते पर खड़ा होना पड़ रहा है। इससे थोड़ा आगे जाकर सर्जरी की ओपीडी के बाहर मरीज डॉक्टर के इंतजार में बैठे हैं। हड्डी रोग ओपीडी के बाहर मरीजों की खचाखच भीड़ लगी है। महिलाएं और बुजुर्ग घुटनों और पीठ दर्द से परेेशान हैं। उनके लिए ज्यादा देर ओपीडी के बाहर खड़े होना मुश्किल हो रहा है, इसलिए वे फर्श पर बैठ जाते हैं। इसके साथ ही नेत्र ओपीडी के बाहर भी मरीजों का तांता लगा है। मरीज डॉक्टर के आने के इंतजार में मायूस होकर बैठे हैं।
विज्ञापन

हरकोई बार-बार अपनी कलाई पर बंधी घड़ी या मोबाइल फोन पर टाइम चेक कर रहा है। उन्हें इस बात का इंतजार है कि कब साढ़े ग्यारह बजेंगे और डॉक्टरों की हड़ताल खत्म होगी। हड़ताल खत्म होने के बाद ही वे डॉक्टरों से अपना उपचार करवा पाएंगे। महिला ओपीडी में गर्भवती और अन्य महिलाएं फर्श पर बैठकर डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। एमएस डॉ. देवेंद्र कुमार ने बताया कि दो घंटे की हड़ताल के बाद चिकित्सक अपनी-अपनी ओपीडी में पहुंच गए और रूटीन की तरह मरीजों का चेकअप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed