फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Teesa Hospital, patients from 40 panchayats are dependent on three doctors

Chamba News: तीसा अस्पताल में 40 पंचायतों के मरीज तीन डाॅक्टरों के सहारे

Tue, 17 Dec 2024 11:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 17 Dec 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
In Teesa Hospital, patients from 40 panchayats are dependent on three doctors
सिविल अस्पताल तीसा।संवाद
चुराह (चंबा)। नागरिक अस्पताल तीसा में डॉक्टरों के 18 पदों पर तीन डॉक्टर ही अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसकी वजह से चुराह (तीसा) की 40 पंचायतों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी मरीजों के इलाज पर भारी पड़ रही है। तीसा अस्पताल में रोजाना 100 से अधिक ओपीडी रहती है। जबकि 20 से 25 मरीज अस्पताल में भर्ती रहते हैं। इतना ही नहीं, अस्पताल में रोजाना आपातकाल में भी मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में ओपीडी, वार्ड और आपात सेवाओं को संभालना तीन डॉक्टरों के लिए आसान नहीं है। चार वर्ष पहले अस्पताल में 11 डॉक्टर थे। लेकिन, इसमें से आठ डॉक्टरों का तबादला दो वर्ष पहले दूसरे स्वास्थ्य संस्थानों में कर दिया गया। उनके स्थान पर अस्पताल में अन्य डॉक्टरों की तैनाती नहीं की गई। यही वजह है कि तीसा अस्पताल पिछले दो साल से डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है।
विज्ञापन


खंड चिकित्सा अधिकारी का पद भी पिछले कई सालों से खाली पड़ा है। इस पद का कार्यभार भी अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर को संभालना पड़ रहा है, जो कि चिकित्सीय सेवाओं के साथ प्रबंधन का कार्य भी देख रहे हैं। अशोक कुमार, सतपाल शर्मा, विवेक, मनोज कुमार, हंसराज, सुनील, अमर चंद और योगराज ने बताया कि तीसा अस्पताल में 40 पंचायतों के लोग रोजाना अपनी बीमारी का इलाज करवाने के लिए आते हैं। लेकिन उन्हें डॉक्टरों की कमी के कारण भारी परेशानी होती है। अस्पताल में मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं है। अन्य बीमारी का इलाज करने के लिए भी डॉक्टरों की कमी है। इसलिए सरकार को यहां डॉक्टरों के रिक्त पद शीघ्र भरने चाहिए। ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।
विज्ञापन


डॉक्टरों की कमी के बारे में सरकार को अवगत करवाया जा चुका है। सरकार जल्द ही अस्पताल में डॉक्टरों की तैनाती कर सकती है।
डॉ. ऋषि पुरी, कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी, तीसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed