फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Chamba's Kiani Panchayat, maize crop was affected by insects, leaves started falling.

Chamba News: चंबा की कियाणी पंचायत में मक्की की फसल को लगा कीड़ा, गिरने लगे पत्ते

Sun, 08 Sep 2024 09:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 08 Sep 2024 09:26 PM IST
विज्ञापन
In Chamba's Kiani Panchayat, maize crop was affected by insects, leaves started falling.
चंबा के कियाणी में कीड़ा लगने से क्षतिग्रस्त मक्की।संवाद
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत कियाणी पंचायत में मक्की की फसल को कीड़ा लग गया है। मक्की के पत्ते गिरने लगे हैं। इसके चलते किसानों को काफी परेशानियां हो रही हैं। किसानों का कहना है कि यह कीड़ा फसल को नष्ट कर सकता है।
विज्ञापन

बताया कि यह कीड़ा इस बार ही फसल को लगा है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि जल्द संबंधित पंचायत में विशेषज्ञों की टीम भेजी जाए, जिससे किसानों को अधिक नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंचायत में करीब दस किसानों की फसल को यह कीड़ा लगा है। किसानों में महबूब आलम, जगदीश चंद, रतन चंद, अनिल कुमार और श्यामदीन ने कहा कि उनकी फसल को कीड़ा लग गया है। बताया कि वे खेती के सहारे ही अपने परिवार की आजीविका चलाते हैं। बताया कि हर साल क्षेत्र में मक्की का उत्पादन अच्छा होता है, मगर इस बार कीड़ा लगने से मक्की के पत्ते गिर रहे हैं। बताया कि इससे फसल प्रभावित हो सकती है। उन्होंने कृषि विभाग से आग्रह किया है कि मौके पर आकर निरीक्षण किया जाए, जिससे उनकी फसल को ज्यादा नुकसान न हो। कृषि विभाग चंबा के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान का कहना है कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। कहा कि इस बारे में जल्द निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed