फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illigal mining case four challan in chamba by police

पुलिस ने नाकेबंदी करके अवैध रूप से रेत लेकर जा रहे चार वाहनों के काटे चालान

Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:42 PM IST
विज्ञापन
illigal mining case four challan in chamba by police
चंबा। चंबा पुलिस ने रविवार तड़के चंबा-साहो मार्ग पर नाका लगाकर अवैध रूप से रेत की सप्लाई ले जा रहे चालकों पर शिकंजा कसा। इस दौरान पुलिस ने चार मालवाहक वाहनों को पकड़ा। इन वाहनों के भीतर अवैध रूप से लाई गई रेत की आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

चालकों से जब रेत को लेकर एम फार्म दिखाने को कहा गया, तो कोई भी चालक ऐसा दस्तावेज नहीं दिखा पाया। पुलिस ने सभी वाहनों के मौके पर ही चालान काटे हैं। चंबा थाना के प्रभारी शकीनी कपूर की अगुवाई में पुलिस ने फूलनू टाला और भट्टी नाला में यह कार्रवाई की। इस दौरान रेत से लदे तीन टिपर और जीप को पुलिस ने पकड़ा।
विज्ञापन

पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि नजदीकी नदी-नालों में अवैध तरीके से खनन हो रहा है। अवैध खनन करने वाले जहां पर्यावरण को नुकसान पहंचा रहे हैं वहीं सरकार को राजस्व का चूना भी लगा रहे हैं। इन शिकायतों के आधार पर सदर पुलिस टीम ने उपरोक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदर पुलिस थाना प्रभारी शकीनी कपूर ने बताया कि रविवार को सुबह नाकेबंदी करके अवैध रूप से रेत ढोने वाले चार वाहनों के चालान काटे गए हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed