फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal felling case... Police caught six vanakatu, wood worth lakhs of rupees also recovered

Chamba News: अवैध कटान मामला... पुलिस ने पकड़े छह वनकाटू, लाखों रुपये की लकड़ी भी बरामद

Wed, 27 Mar 2024 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling case... Police caught six vanakatu, wood worth lakhs of rupees also recovered
कृप्या बेव पर न चलाएं
विज्ञापन

------------------
अवैध कटान मामला... पुलिस ने पकड़े छह वनकाटू, लाखों रुपये की लकड़ी भी बरामद
जंगल से दूर झाड़ियाें में स्लीपर और कड़ियां बनाकर छिपा रखी थी देवदार की लकड़ी
पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद नोटिस देकर छोड़े वनकाटू, सरनी जंगल में काटे थे दो पेड़
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पुलिस ने सरनी जंगल में देवदार के अवैध कटान मामले में छह वन काटुओं को पकड़ा है। जंगल में काटे गए देवदार के दो पेड़ों की लकड़ी भी बरामद कर ली है। इसके स्लीपर और कड़ियां बनाकर वन काटुओं ने लकड़ी झाड़ियों में छिपाकर रख दी थी। इसके खिड़की और दरवाजे बनाकर महंगे दाम पर बेचे जाने थे। इस लकड़ी की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। वन विभाग ने जंगल में देवदार के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत दर्ज करवाई तो पुलिस ने वन विभाग की टीम को साथ लेकर जंगल में छानबीन शुरू कर दी।

शुरुआती जांच में पुलिस टीम ने वन रक्षक के साथ मिलकर जंगल में काटे गए पेड़ों की कुछ लकड़ी बरामद कर ली थी। मामले में पुलिस ने वन विभाग की टीम के साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। इस दौरान अवैध कटान मामले में कुछ लोगों के शामिल होने की बात सामने आई। इन लोगों को पकड़कर पुलिस ने गहनता से जांच की। मंगलवार शाम को पुलिस ने काटे गए पेड़ों की पूरी लकड़ी बरामद कर ली। वन काटुओं ने इस लकड़ी को जंगल से दूर झाड़ियों में छिपाकर रखा था। यह लकड़ी स्लीपर के रूप में नहीं, बल्कि खिड़की दरवाजों में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी के रूप में बनाकर रखी गई थी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने आरोपियों को देवदार के पेड़ों को काटने के आरोप में दबोच लिया। साथ ही उनके जरिए छिपाई गई लकड़ी को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने छह वन काटुओं के खिलाफ मामला दर्ज कर नोटिस देकर छोड़ा है। इस मामले में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि वन विभाग ने सरनी जंगल में अवैध कटान को लेकर जो शिकायत दर्ज करवाई थी, उसमें छह लोगों को पकड़ा गया है। आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed