फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal encroachments will have to be removed from Sultanpur-Khajjiar road in a month.

Chamba News: सुल्तानपुर-खज्जियार मार्ग से एक महीने में हटाने होंगे अवैध कब्जे

Thu, 17 Oct 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Oct 2024 10:13 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachments will have to be removed from Sultanpur-Khajjiar road in a month.
पीडब्ल्यूडी ने डेढ़ दर्जन लोगों को जारी किए नोटिस, अवैध कब्जे हटाने में लगे कुछ लोग
विज्ञापन

चेतावनी दी- सरकारी भूमि से खुद अवैध कब्जे नहीं हटाए तो जेसीबी से हटा देगा विभाग
19 किमी के दायरे में डेढ़ दर्जन लोगों ने किए हैं कब्जे, नोटिस मिलने के बाद मचा हड़कंप
डीके शर्मा
खज्जियार (चंबा)। सुल्तानपुर-खज्जियार मार्ग से डेढ़ दर्जन अतिक्रमण कारियों को लोक निर्माण विभाग ने नोटिस जारी किए हैं। लोक निर्माण विभाग की ओर से जारी नोटिस में कब्जाधारियों को एक माह का समय दिया गया है। इस समयावधि में यदि कब्जाधारी खुद सरकारी भूमि पर किए कब्जे नहीं हटाते हैं तो इन्हें जेसीबी से हटा दिया जाएगा।
विभाग के नोटिस के बाद कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया है। उधर, इसके बाद कुछ लोगों ने अपने स्तर पर कब्जे तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। मिनी स्विटजरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में देश-विदेश से पर्यटक पहुंचते हैं। चंबा से खज्जियार तक 19 किलोमीटर लंबे मार्ग के विस्तारीकरण और चौड़ीकरण के लिए विभाग ने ठेकेदार को कार्य आवंटित किया है। अधिकांश जगह पर लोगों ने सरकारी भूमि पर कब्जा किया है। ऐसे में विभागीय ठेकेदार को सड़क को चौड़ा करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विभाग ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर सरकारी जमीन की निशानदेही की गई। इसके बाद अब लोक निर्माण विभाग ने 19 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर अवैध कब्जे कर बैठे डेढ़ दर्जन कब्जाधारियों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शैलेश राणा ने बताया कि सुल्तानपुर से खज्जियार तक 19 किलोमीटर के दायरे में डेढ़ दर्जन कब्जाधारियों को कब्जे हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। नोटिस मिलने पर कब्जों को न हटाने पर जेसीबी से कब्जों को हटा दिया जाएगा।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed