फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If you want unemployment allowance then submit C form

बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो जमा करवाएं सी फार्म

Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
If you want unemployment allowance then submit C form
चंबा। जिले में सी फार्म जमा न करवाने वाले प्रशिक्षुओं को अप्रैल में कौशल और बेरोजगारी भत्ता नहीं मिलेगा। इस संदर्भ में जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेशों के मुताबिक तीस अप्रैल तक सभी प्रशिक्षुओं को अपना सी फार्म यानी सेल्फ डिक्लेयरेशन फार्म भरकर कार्यालय में जमा करवाना होगा। इसको लेकर रोजगार उप कार्यालयों को भी आदेश जारी किए गए हैं। रोजगार उप कार्यालयों में भी प्रशिक्षु और बेरोजगार युवा फार्म जमा करवा सकते हैं। जिला रोजगार विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर कोई बेरोजगार युवा या प्रशिक्षु फार्म जमा नहीं करवाते हैं तो उनके कौशल और बेरोजगारी भत्ते पर रोक लगा दी जाएगी। इसमें लेटलतीफी और लापरवाही के लिए प्रशिक्षु स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

जिले में बेरोजगारी और कौशल भत्ता योजना के तहत करीब 4500 प्रशिक्षु पंजीकृत हैं। उन्हें कौशल और बेरोजगारी भत्ते की किस्त की अदायगी की जा रही है। हर साल विभाग की ओर से अप्रैल माह में सी फार्म जमा करवाने के आदेश दिए जाते हैं। इससे विभाग को यह जानकारी हासिल होती है कि कौन प्रशिक्षु कौशल प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं और कौन बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले रहे हैं। विभाग ने प्रशिक्षुओं और बेरोजगार युवाओं को एक माह का समय इसके लिए दिया है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों योजनाओं के तहत प्रशिक्षुओं को अप्रैल माह में सी फार्म जमा करवाना होगा। मार्च का भत्ता युवाओं को मिल जाएगा, लेकिन अप्रैल माह का भत्ता तब ही दिया जाएगा, जब वे सी फार्म जमा करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed