फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If you come to Khajjiar, you will leave after learning the lesson of cleanliness.

Chamba News: खज्जियार आओगे तो स्वच्छता का पाठ पढ़कर जाओगे

Mon, 03 Jun 2024 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
If you come to Khajjiar, you will leave after learning the lesson of cleanliness.
ख​ज्जियार।संवाद
डीके शर्मा
विज्ञापन

खज्जियार (चंबा)। अगर आप स्वच्छता के पैमाने को भलीभांति नहीं जानते हैं तो मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटन स्थल खज्जियार में आने के बाद इसका पाठ पढ़कर जाओगे।
खज्जियार मैदान को साफ रखने के साथ सैलानियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए वन्य प्राणी विभाग इसी माह से नई पहल करेगा। इससे पर्यटकों की सफाई के प्रति जिम्मेदारी बढ़ेगी, वहीं गंदगी भी नहीं फैलेगी। खज्जियार मैदान में अब बिखरी हुईं पानी की खाली बोतलें, चिप्स और जंक फूड के रैपर नहीं दिखेंगे। वन्य प्राणी विभाग अब खज्जियार मैदान के प्रवेश द्वार पर एक काउंटर स्थापित करेगा। इस पर विभाग का एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। यह कर्मचारी मैदान घूमने के लिए जाने वाले सैलानियों और स्थानीय लोगों से अपने साथ ले जा रहे पानी की बोतल, चिप्स और अन्य पैकेट बंद खाद्य वस्तुओं पर्ची काटेगा। पानी की बोतल के 20 रुपये, जबकि जंक फूड या अन्य पैकेट बंद खाद्य वस्तुओं की दस रुपये की पर्ची काटी जाएगी। वापसी पर सैलानियों को पानी की खाली बोतल और पैकेट बंद वस्तुओं के खाली रैपर कर्मचारी को लौटाने होंगे। इसके बाद उक्त कर्मचारी पर्ची के शुल्क में जमा की गई राशि को पर्यटकों को वापस कर देगा। अगर सैलानी खाली बोतल और रैपर वापस नहीं करते हैं तो उनकी ओर से दी गई राशि नहीं लौटाई जाएगी। इस राशि को मैदान की सफाई के लिए पर्यटकों के योगदान के रूप में रख लिया जाएगा। विभाग की ओर से यह पहल करने का मकसद खज्जियार की सुंदरता को बनाए रखना है। गौरतलब है कि अकसर सैलानी और स्थानीय लोग खज्जियार घूमने आते हैं तो अपने साथ खाने-पीने की चीजें और पानी की बोतलें भी लाते हैं। खाली होने पर खाली बोतलें और खाद्य वस्तुओं के रैपर इधर-उधर फेंक दिए जाते हैं। इससे पर्यटन स्थल में गंदगी फैलती है। वन्य प्राणी विभाग खज्जियार मैदान को साफ रखने के मकसद से यह पहल कर रहा है। इसकी स्थानीय लोग भी प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, वन्य प्राणी विभाग के उपमंडल अधिकारी कुलदीप जम्वाल ने बताया कि इस तरह की पहल खज्जियार में शुरू की जाएगी। इसके लिए खज्जियार में एक काउंटर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed