फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If you come to Khajjiar, fill your car tank with petrol.

Chamba News: खज्जियार घूमने आएं तो पेट्रोल से गाड़ी का टैंक फुल करवाकर लाएं

Sat, 04 May 2024 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 04 May 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
If you come to Khajjiar, fill your car tank with petrol.
खज्जियार (चंबा)। कहने को तो सरकार ने खज्जियार को मिनी स्विट्जरलैंड का दर्जा दिया है, मगर यहां पर्यटकों को गाड़ियों में डालने के लिए पेट्रोल और डीजल नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इससे पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात है कि खज्जियार से दस से 15 किलोमीटर के दायरे में कोई फिलिंग स्टेशन नहीं है। ऐसे में पर्यटकों को कई बार पेट्रोल और डीजल के लिए भटकना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मानें तो इस बारे में सरकार को भी अवगत करवाया गया है, मगर आज तक खज्जियार में फिलिंग स्टेशन को लेकर कहीं से भी उचित पहल नहीं हो पाई है। इस बात को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भी काफी रोष है।
विज्ञापन

--
खज्जियार में पेट्रोल और डीजल के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। सरकार की ओर से यहां फिलिंग स्टेशन की व्यवस्था नहीं की जा रही है। ऐसे में खासी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- अनिल कुमार

--



खज्जियार में फिलिंग स्टेशन की मांग पिछले पांच वर्षाें से लोग और पर्यटक उठा रहे है, मगर सरकार की ओर से इसकी कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे दिक्कतें बढ़ रही हैं।

- शैलजा शर्मा



--

पर्यटन स्थल खज्जियार में घूमने पहुंचे पर्यटकों की गाड़ी का अगर पेट्रोल या डीजल खत्म होता है तो उन्हें करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद पेट्राेल और डीजल मिलेगा।




- अनिल भल्ला

--



खज्जियार में काफी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, मगर सरकार एक फिलिंग स्टेशन तक नहीं खोल पाई है। ऐसे में पर्यटकों को काफी परेशानियां पेश आती हैं। सरकार को सुध लेनी चाहिए।

- पवन पंडोत्रा



--

सदर के विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। सरकार जल्द ही यह सौगात पर्यटकों को देने की कोशिश करेगी।



--पूर्व विधायक पवन नैय्यर ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है। कहा कि सत्ता परिवर्तन होने के बाद खज्जियार में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा।



--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed