{"_id":"68fe579063e4cde1f405a24c","slug":"if-the-road-is-in-good-condition-the-journey-from-saluni-to-danun-will-be-reduced-by-nine-km-chamba-news-c-88-1-cmb1002-164700-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सड़क चकाचक हो तो सलूणी से डनूण का नौ किमी घटेगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सड़क चकाचक हो तो सलूणी से डनूण का नौ किमी घटेगा सफर
Sun, 26 Oct 2025 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 26 Oct 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। क्षेत्र के ग्रामीणों ने सलूणी वाया एणी डनूण सड़क को चौड़ा और पक्का करने की मांग उठाई है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क लंबे समय से पक्की नहीं हो पाई है। यदि इसे पक्का और चौड़ा किया जाता है तो सलूणी से डनूण तक की दूरी लगभग नौ किलोमीटर कम हो जाएगी। सलूणी, दिघाई, खरोठी, खल लिग्गा और किलोड़ पंचायतों के लोगों को इस सड़क से लाभ मिलेगा।
ग्रामीण खेम राज, लेख राज, राज कुमार, हेम राज और टेक चंद ने बताया कि हाल ही में बारिश के दौरान जब कैहला मार्ग बंद हो गया था तो लोगों ने इसी सड़क से होकर आवाजाही की थी। इससे यह स्पष्ट होता है कि यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है और इसका पक्का होना बेहद जरूरी है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता हिमांशु वर्मा ने बताया कि इस मार्ग के कुछ किलोमीटर हिस्से को पक्का किया जा चुका है, जबकि शेष सड़क को चौड़ा और पक्का करने का प्रस्ताव सरकार को भेजा है।