{"_id":"68188f30c775b74d060bbd5b","slug":"if-the-contract-is-not-shifted-within-a-week-we-will-block-the-roads-chamba-news-c-88-1-ssml1006-149823-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एक हफ्ते में ठेका शिफ्ट नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एक हफ्ते में ठेका शिफ्ट नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम
विज्ञापन
एक हफ्ते में ठेका शिफ्ट नहीं किया तो करेंगे चक्का जाम
सेरी गांव की गुस्साई महिलाओं ने प्रशासन को दी चेतावनी
कहा-गांव में शराब का ठेका खुलने से माहौल हो रहा खराब
नाग मंदिर से लेकर खेतों में बिखरी मिल रहीं शराब की बोतलें
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। एक सप्ताह में यदि सेरी गांव से शराब का ठेका शिफ्ट नहीं किया तो महिलाएं संसारी-कुल्लू-मनाली मार्ग पर चक्का जाम कर देंगी। इसके लिए महिलाओं ने पांगी प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अवगत करवा दिया है। महिलाओं का कहना है कि सेरी गांव में शराब का ठेका खुलने से वहां का माहौल खराब हो रहा है। इसका बुरा असर स्थानीय युवाओं पर भी देखने को मिल रहा है। जहां पहले खुले में कभी शराब की एक खाली बोतल देखने को नहीं मिलती थी, वहीं आज रोजाना शराब की खाली बोतलों के ढेर देखने को मिल रहे हैं। महिलाएं शराब के ठेके को शिफ्ट करने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए सजग हो गई हैं।
सेरी गांव में जहां ठेका खोला है, उसके साथ नाग देवता का ऐतिहासिक मंदिर है। लोगों के खेत हैं। ऐसे में माहौल खराब हो रहा है।
सार देई, महिला मंडल फिंडरू की प्रधान
गांव की युवा पीढ़ी शराब का ठेका खुलने से नशे के जाल में फंसती जा रही है। यह ठेका दूसरी जगह शिफ्ट होना काफी आवश्यक है।
-मनीषा
पांच साल पहले गांव में शराब का ठेका खुला था। तबसे इसका विरोध किया जा रहा है। सरकार और प्रशासन लोगों की मांग को को हल्के में रहे हैं।
-संगीता
सरकार को गांव में किसी शिक्षण संस्थान को खोलना चाहिए। सरकार गांव में शराब का ठेका खोलकर युवाओं को नशे की लत में पड़ने के लिए प्रेरित कर रही है।
-मीना कुमारी
कार्यकारी आवासीय आयुक्त पांगी रमन घरसंघी ने बताया कि लोगों की मांग को सरकार तक पहुंचा दिया है।