फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If teachers are not posted, we will lock the college: ABVP

शिक्षक तैनात न किए तो कॉलेज पर जड़ देंगे ताला : एबीवीपी

Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
If teachers are not posted, we will lock the college: ABVP
चंबा के ​लिल्ह कोठी कॉलेज में प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
शिक्षक तैनात न किए तो कॉलेज पर जड़ देंगे ताला
विज्ञापन

लिल्हकोठी कॉलेज में गरजे कार्यकर्ता, धरना-प्रदर्शन कर जताया रोष
कहा, सरकार ने खोला कॉलेज, प्राध्यापकों की तैनाती करना भूल गई

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। राजकीय महाविद्यालय लिल्हकोठी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार करते हुए सरकार से प्राध्यापकों के रिक्त पद भरने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कार्यकर्ता भवानी ठाकुर ने कहा कि लिल्हकोठी कॉलेज में महत्वपूर्ण विषय इतिहास और राजनीतिक शास्त्र के प्राध्यापक नहीं हैं। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। अधिकतर बच्चों ने यह दोनों विषय ही चुने हैं लेकिन सरकार की ओर से प्राध्यापकों की तैनाती नहीं की जा रही है। सरकार ने कॉलेज की व्यवस्था तो कर दी है लेकिन स्टाफ की तैनाती करना सरकार भूल गई है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द कॉलेज में प्राध्यापकों की तैनाती की जाए। कहा कि सरकार जल्द प्राध्यापकों की तैनाती नहीं करती है तो वे कॉलेज की तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर सचिन, अवंतिका, प्रोमिला, गीतांजलि,अनजान शर्मा, मुकेश, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed