फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If no decision is taken on the demands of pensioners, the Vidhan Sabha will be surrounded on the 30th.

Chamba News: पेंशनरों की मांगों पर निर्णय न लिया तो 30 होगा विस का घेराव

Wed, 11 Mar 2026 10:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Mar 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
If no decision is taken on the demands of pensioners, the Vidhan Sabha will be surrounded on the 30th.
चंबा। हिमाचल प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति यूनिट जिला चंबा की संयुक्त बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह चंबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने की। इस दौरान वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से उनकी 14 सूत्री मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी 18 पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधि 30 मार्च को शिमला में विधानसभा सचिवालय का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न विभागों, निगमों, बोर्डों, कॉरपोरेट सेक्टर, शहरी निकायों और विश्वविद्यालयों से जुड़े 18 पेंशनर संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों से जुड़े लंबित वित्तीय मामलों और अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को संशोधित वेतन का एरियर, ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट, पेंशन कम्यूटेशन और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें अब तक नहीं मिली हैं। इससे पेंशनरों में भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 5 मार्च 2026 को सुंदरनगर (जिला मंडी) में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया था कि 16 मार्च 2026 को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन और आक्रोश रैलियां आयोजित की जाएंगी, ताकि बजट सत्र के दौरान पेंशनरों की 14 सूत्री मांगों पर सरकार ठोस निर्णय ले।
बैठक में उपस्थित पेंशनर संघों के प्रतिनिधियों ने स्मार्ट मीटर और बढ़ाए जा रहे हाउस टैक्स का भी पुरजोर विरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे आम जनता और पेंशनरों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

पेंशनरों ने सरकार से मांग की कि उनकी 14 सूत्री मांगों पर शीघ्र सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लिया जाए, ताकि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके वैधानिक अधिकार समय पर मिल सकें।
बैठक में बजीर सिंह यादव, अशोक शर्मा, लेख राज ठाकुर, सुरिंदर गुप्ता और राजिंदर लाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed