{"_id":"66390b6a3d352d82320b5055","slug":"if-manimahesh-goes-without-registration-he-will-be-returned-chamba-news-c-88-1-ssml1004-124205-2024-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बिना पंजीकरण मणिमहेश गए तो लौटा दिए जाएंगे वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बिना पंजीकरण मणिमहेश गए तो लौटा दिए जाएंगे वापस
Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 06 May 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
चंबा में भरमौर की पवित्र मणिमहेश डल झील पर पंहुचे श्रद्धालु।संवाद
भरमौर (चंबा)। मणिमहेश पर जाने वाले श्रद्धालुओं को अब अटल बिहारी पर्वतारोहण उप केंद्र भरमौर में पंजीकरण करवाना होगा।
बिना पंजीकरण कोई श्रद्धालु मणिमहेश का रुख करता है तो उसे प्रंघाला स्थित वन विभाग की चेकपोस्टर और हड़सर से वापस भेज दिया जाएगा। मई में भी डल झील के इर्द-गिर्द बर्फबारी होने के बाद किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए भरमौर प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। पवित्र मणिमहेश यात्रा हर वर्ष प्रशासनिक आदेशानुसार कृष्ण जन्माष्टमी से शुरू होती है। राधाष्टमी को समापन होता है। वर्तमान समय में भी श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर बिना अनुमति पवित्र मणिमहेश का रुख कर रहे हैं। इसकी फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुलवीर सिंह राणा ने बताया कि सोशल मीडिया से पता चला है मणिमहेश में चार से पांच फीट मे बर्फ है। ऐसे में श्रद्धालु जान जोखिम में डाल कर मणिमहेश का रुख कर रहे हैं। बताया कि रोजाना मणिमहेश में हल्का हिमपात हो रहा है। भरमौर प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब यदि कोई श्रद्धालु मणिमहेश जाना चाहता है तो उसे पहले अटल बिहारी पर्वतारोहण उपकेंद्र भरमौर में पंजीकरण करवाना होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं की मांग के अनुसार विभाग की ओर से प्रशिक्षित गाइड उनके साथ भेजा जा सकता है। इसके अलावा मणिमहेश यात्रा पर अब तक कितने श्रद्धालु गए हैं, उनका रिकॉर्ड भी प्रशासन के पास मौजूद रहेगा।
--