फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If Khadramukh-Holi road is not restored in three days, there will be traffic jam

Chamba News: खड़ामुख-होली मार्ग तीन दिन में बहाल नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम

Mon, 22 Apr 2024 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 22 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
If Khadramukh-Holi road is not restored in three days, there will be traffic jam
चंबा का खड़ामुख-होली मार्ग बंद होने के चलते सियूंर पुल से गुजरती बिना सवारीयों  के टैक्सी।संवाद
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग छह दिन से बंद है। इतना समय बीतने के बाद भी इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

इसके चलते ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बहाल न होने से लोगों की सब्र का बांध टूटने लगा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में मार्ग बहाल नहीं किया गया तो वे चक्का जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग की बहाली का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। सोमवार को भी लोक निर्माण विभाग की ओर से ब्लास्टिंग करवाई गई। इसके बाद जर्जर पहाड़ से भूस्खलन जारी रहा। माना जा रहा है कि इस मार्ग को तभी बहाल किया जा सकता है, जब ऊपरी पहाड़ी से भूस्खलन पूरी तरह से थमेगा। भूस्खलन के दौरान मार्ग बहाली का कार्य करना काफी जोखिम पूर्ण है। प्रशासन की ओर से भी सावधानी से कार्य करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ मुख्य मार्ग बंद होने के कारण अब वाया सियूंर मार्ग से राशन और अन्य सामान प्रशासन की ओर भेजा जा रहा है। हालांकि, सियूंर पुल को पैदल ही पार करना पड़ रहा है। उधर, एडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा का कहना है कि यह मामला उनके ध्यान में है। कहा कि भूस्खलन थम नहीं रहा है। कहा कि मार्ग खुलने में समय लग सकता है।
--
खड़ामुख-होली मार्ग बंद हुए काफी समय बीत गया है, मगर अभी तक होली-खड़ामुख बहाल नहीं हो पाया है। मार्ग बंद होने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। - ओम प्रकाश, कुठेड़ निवासी
विज्ञापन

--
खड़ामुख-होली मार्ग पर लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिला प्रशासन कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रहा है। तीन दिन में मार्ग बहाल नहीं हुआ तो चक्का जाम करेंगे। - लेख राज, उप प्रधान होली पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

--
डमटाल से दुकान के लिए सामान मंगवाया था। मार्ग बंद होने से छह दिन तक खड़ामुख में रहा। अब वाया सियूंर लाना पड़ रहा है। करीब दस हजार रुपये अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ा।

- महेश कुमार
--
क्षेत्र में काफी परियोजनाएं हैं। प्रशासन को इन कंपनियों की सहायता से मार्ग बहाल करना चाहिए। भूस्खलन ग्रस्त क्षेत्र में सीमेंट स्प्रे करवाना चाहिए, जिससे भविष्य में भूस्खलन न हो।
- फौजा राम
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed