फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If illegal road is built on forest department land then FIR will be filed against BDO

Chamba News: वन विभाग की भूमि पर अवैध सड़क बनाई तो बीडीओ के खिलाफ होगी एफआईआर

Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 11 Oct 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
If illegal road is built on forest department land then FIR will be filed against BDO
चंबा। अब सलूणी और चुराह में वन विभाग की भूमि पर अवैध सड़क बनाने पर बीडीओ के खिलाफ एफआईआर होगी। इसके लिए वन विभाग ने बीडीओ को पत्र जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

इन पत्रों के जरिये वन विभाग ने बीडीओ से अपील की है कि वे फॉरेस्ट क्लीयरेंस यानी एफआरए के बिना किसी भी पंचायत को सड़क बनाने के लिए बजट या स्वीकृति प्रदान न करें। अकसर पंचायत खंड विकास कार्यालय से सड़क का बजट लेकर वन विभाग की भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाने का कार्य शुरू कर देती है। इसके लिए उनके पास वन विभाग की एनओसी नहीं होती है। इस वजह से पंचायतें अवैध सड़क का निर्माण करवा रही हैं। चुराह में ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं। दोनों मामलों में वन विभाग ने पंचायत प्रधानों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवा दी है। अब वन विभाग सड़क बनाने वाले के खिलाफ नहीं, बल्कि अवैध सड़क बनाने के लिए बजट स्वीकृत करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा।

वन मंडल चुराह के चार वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने बीडीओ सलूणी और तीसा को पत्र लिए दिए हैं। इन पत्रों में अवैध सड़क का निर्माण किए जाने को लेकर पूरी जानकारी भी दी गई है। साथ ही में बीडीओ से अपील की गई है कि वे अवैध रूप से सड़क बनाने के लिए अनुमति न दें। सड़क के लिए अनुमति या बजट एफआरए केस स्वीकृत होने के बाद ही जारी करें।
विज्ञापन

--
वन परिक्षेत्र अधिकारियों ने अपने संबंधित बीडीओ को पत्र लिखे हैं। बीडीओ से अपील की गई है कि वे सड़क के लिए बजट स्वीकृत करने से पहले एफआरए की अनुमति सुनिश्चित कर लें। अन्यथा, विभाग अब बजट स्वीकृत करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुशील गुलेरिया, वनमंडल अधिकारी चुराह
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed