फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Id festival celebrated at home

घरों में मनाया ईद-उल-फितर का त्योहार

Fri, 14 May 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Id festival celebrated at home
चंबा। ईद-उल-फितर के त्योहार के रंग इस बार कोविड महामारी ने फीके कर दिए। मुस्लिम समुदाय को लोगों ने घरों में ही रह कर ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। ईद के मौके पर घरों में ही बच्चे नए कपड़े पहनकर एक-दूसरे के गले मिले। कोरोना कर्फ्यू के चलते लोग भी ईद के लिए अधिक खरीदारी नहीं कर सके। लिहाजा, लोगों ने सादे तौर पर ही ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया।
विज्ञापन

अंजुमन इस्लामिया जिला चंबा के सदर डॉक्टर इसरार अली शाह ने कहा कि रमजान का महीना खत्म होने के बाद वीरवार को दिखे चांद के आधार पर शुक्रवार को ईद मनाई गई। कोविड महामारी के चलते पहली बार मुस्लिम भाइयों ने अपनों घरों में ही ईद की नमाज अदा की। कहा कि कोरोना महामारी के चलते बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार और प्रशासन के आदेशानुसार यह निर्णय लिया गया। कहा कि इस महामारी के खात्मे के बाद सब ठीक हो जाएगा। वर्तमान समय में सभी का भी यही कर्तव्य बनता है कि वे कोविड नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed