{"_id":"65d62f2031f11a51100b5884","slug":"ict-lab-will-be-created-as-a-means-to-improve-the-level-of-education-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118950-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आईसीटी लैब बनाई जाएगी जरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए आईसीटी लैब बनाई जाएगी जरिया
Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए अब आईसीटी लैब को जरिया बनाया जाएगा। समग्र शिक्षा और उच्च शिक्षा विभाग इस बारे में प्रयास शुरू कर रहे हैं।
हाल ही में उपायुक्त की अध्यक्षता में एक बैठक भी हुई थी। इसमें उपायुक्त ने शिक्षा स्तर के सुधार के लिए बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं।
सर्वे के जरिये पहले यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि कितने स्कूल आईसीटी लैब का प्रयोग कर रहे हैं। शिक्षकों को आईसीटी लैब का प्रयोग करना आ रहा है या नहीं। यह तमाम जानकारी मिलने के बाद एक बेहतर प्लान तैयार किया जाएगा। इसे उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। आईसीटी लैब से उन स्कूलों में भी शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी, जहां स्कूल में पर्याप्त स्टाफ नहीं है और विद्यार्थी शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं।
हाल ही में मुकेश रेपस्वाल ने उपायुक्त चंबा का कार्यभार संभाला है। वह पहले बतौर एडीसी सेवाएं दे चुके हैं। जिले के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए प्रयासरत हैं। बहरहाल, पहली ही बैठक में उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एक बेहतर प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। इस पर अब शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा मिलकर योजना बना रहे है।
विज्ञापन
समग्र शिक्षा की जिला परियोजना अधिकारी नम्रता शर्मा ने बताया कि उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार योजना तैयार की जा रही है। आईसीटी लैब को लेकर सर्वे किया जाएगा। इससे पता लगाया जाएगा कि कितने स्कूल इसका प्रयोग कर रहे हैं।
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग और समग्र शिक्षा के अधिकारियों से बैठक की गई थी। इसमें अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
--
जिला में 722 आईसीटी लैब
चंबा में 722 आईसीटी स्मार्ट लैब की स्टार प्रोजेक्ट के तहत व्यवस्था हुई है। इसमें 165 सीनियर सेकेंडरी, 94 हाई, 228 मिडिल और 235 केंद्रीय प्राथमिक स्कूल शामिल हैं।
--
यू-ट्यूब, ऑनलाइन लेक्चर से पढ़ाई कर सकेंगे विद्यार्थी
आईसीटी लैब के जरिये विद्यार्थी ऑनलाइन यू-ट्यूब के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकेंगे। विशेषज्ञ शिक्षकों की ओर से तैयार किए गए लेक्चर सहित ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जा सकती है। इसके लिए स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम बनाए गए हैं। जिले के 722 स्कूलों में आईसीटी लैब हैं। इनमें 143 स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर हाल ही तैयार किया गया है। आगामी समय में इन स्कूलों में भी यह लैब शुरू हो जाएंगी।