{"_id":"6a43f7325a71e2efe60f5fb5","slug":"i-will-raise-the-demand-for-the-chehla-tikkar-road-before-the-cm-lalit-chamba-news-c-88-1-ssml1006-188344-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेहला-टिक्कर सड़क की मांग सीएम के समक्ष उठाऊंगा : ललित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेहला-टिक्कर सड़क की मांग सीएम के समक्ष उठाऊंगा : ललित
Tue, 30 Jun 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Tue, 30 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
भरमौर (चंबा)। जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर ने ग्राम पंचायत दाड़वीं के चेहला गांव का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान चेहला से टिक्कर तक मोटरेबल सड़क बनाने का ग्रामीणों ने मामला उठाया, जिसे उन्होंने सीएम के समक्ष उठाने का भरोसा दिलाया।
वहीं, उन्होंने बिजली, पेयजल और अन्य जनसमस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने चेहला से टिक्कर तक वाहन योग्य सड़क निर्माण की मांग को लेकर ललित ठाकुर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से इस सड़क की मांग की जा रही है लेकिन अब तक इसे पूरा नहीं किया गया।
इस पर ललित ठाकुर ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वह उनकी मांग को जल्द मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री इस सड़क निर्माण की मांग को अवश्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भरमौर विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है और इसी उद्देश्य से लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में मुख्यमंत्री का भी उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है।
इस अवसर पर पंचायत के नवनिर्वाचित प्रधान पवन, उपप्रधान तिलक, बीडीसी सदस्य के पति सुरिंदर, वार्ड सदस्य, स्थानीय बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर ललित ठाकुर का स्वागत किया।