{"_id":"57793c344f1c1bbc777f9b8d","slug":"hydro-project-to-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन में बड़ी बिजली परियोजनाओं को बचाव दल बनाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन में बड़ी बिजली परियोजनाओं को बचाव दल बनाने के आदेश
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा
Updated Sun, 03 Jul 2016 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला में स्थित बड़ी बिजली परियोजनाओं को आपदा से निपटने के लिए शीघ्र बचाव दल गठित करने होंगे। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने जिला की बड़ी बिजली परियोजनाओं के प्रबंधन को बचाव दल गठित करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 30 के तहत जारी आदेश में चमेरा चरण एक, दो व तीन के अलावा बैरा स्यूल और बुड्ढल परियोजना प्रबंधन को प्रशिक्षित बचाव दल गठित करने के आदेश जारी किए हैं ताकि किसी भी आपदा के समय बचाव दल का सहारा लिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त सभी परियोजनाओं के जलाशय काफी विस्तृत हैं। ऐसे में परियोजना प्रबंधन के पास ऐसा बचाव दल होना आवश्यक है जिसमें गोताखार के साथ आधुनिक उपकरण भी होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने परियोजना प्रबंधन को दस दिनों के भीतर आदेश की अनुपालना करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। आदेशों की अवहेलना करने वाले परियोजना प्रबंधन के खिलाफ धारा 51 व 53 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन