{"_id":"637bb0aea05a2552900b7839","slug":"hundred-people-found-suffering-from-high-blood-pressure-chamba-news-sml428508730","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच में सौ लोग निकले उच्च रक्तचाप से पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच में सौ लोग निकले उच्च रक्तचाप से पीड़ित
विज्ञापन
चंबा। दो स्वास्थ्य खंडों के एक दर्जन हेल्थ वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। इस दौरान 200 लोग उच्च रक्त चाप और मधुमेह की बीमारी से पीड़ित पाए गए। इन मरीजों को जांच के उपरांत दवाइयां देने के बाद चिकित्सीय परामर्श दिया गया। साथ ही उन्हें बताया गया कि वे समय-समय पर अस्पताल में अपनी स्वास्थ्य जांच करवाते रहें।
जिले के 70 हेल्थ वेलनेस सेंटरों में स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक हेल्थ वेलनेस सेंटर पुखरी, कोहलड़ी, द्रड्डा, मसरूंड, जडेरा, मैहला, रिंडा, मंगला, सुंगल, माई का बाग और चीहमा सहित अन्य सेंटरों में स्वास्थ्य मेले आयोजित किए गए। इन मेलों में करीब 2,000 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें 100 लोग उच्च रक्तचाप और 100 लोग मधुमेह की बीमारी से पीड़ित मिले जिन्हें अपने शरीर में चल रही बीमारी के बारे में जानकारी ही नहीं थी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर करण हितेषी ने बताया कि स्वास्थ्य मेलों में लोगों को स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ योग और मेडिटेशन के प्रति भी जागरूक किया जा रहा है। शिविर में आने वाले लोगों में गैर संचारी रोगों की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा लोगों में ऐसी बीमारियों का भी पता लगाया जा रहा है जो उन्हें भविष्य में हो सकती हैं। उन बीमारियों से बचने के लिए उन्हें जरूरी परामर्श दिए जा रहे हैं।