{"_id":"695bf13cf3e1b5625808ca1b","slug":"hukam-singh-and-harnam-singh-will-raise-the-issues-of-pensioners-before-the-chief-minister-chamba-news-c-88-1-ssml1006-171245-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: हुक्म सिंह और हरनाम सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे पेंशनरों के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: हुक्म सिंह और हरनाम सिंह मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे पेंशनरों के मुद्दे
Mon, 05 Jan 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। हिम आंचल पेंशनर संघ बनीखेत की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में सोमवार को आयोजित हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हुक्म सिंह और हरनाम सिंह शिमला में मुख्यमंत्री से 9 जनवरी को जिले के पेंशनरों की समस्याओं को रखेंगे।
बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रधान मदन लाल अरोड़ा ने की। बैठक में सबसे पहले संघ के नए सदस्य के रूप में सरोथा राम का स्वागत किया। इस बैठक में 17 दिसंबर को घुमारवीं में प्रदेश स्तरीय हुई बैठक का शिव कुमार कौड़ा ने विस्तृत रूप से ब्योरा पेश किया।
बैठक में बताया गया कि पेंशनरों के मेडिकल बिल विभिन्न विभागों में लंबित पड़े हुए हैं। इनका भुगतान आज तक नहीं हाे पाया है। सरकार जल्द मेडिकल बिलों का भुगतान करे। इस मौके पर तंजो राम, रमेश चंद और तेज राम समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।