फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC workshop will be repaired soon

Chamba News: जल्द होगी एचआरटीसी वर्कशॉप की मरम्मत

Thu, 14 Mar 2024 04:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
HRTC workshop will be repaired soon
ईडी शिमला ने किया चंबा डिपो की वर्कशॉप का दौरा
विज्ञापन

छह माह के भीतर छत डालने का दिया आश्वासन
मौके पर करवाई 12 हजार की छह लाइटों की व्यवस्था
अमर उजाला असर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम चंबा में खस्ताहाल वर्कशॉप से कर्मचारियों को जल्द निजात मिलेगी। अमर उजाला में प्रमुखता के आधार पर खबर के प्रकाशित होने के बाद परिवहन निगम के ईडी चंबा निरीक्षण पर पहुंचे। परिवहन निगम के ईडी शिमला मुरारी लाल ने चंबा डिपो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खस्ताहाल वर्कशॉप का एस्टिमेट बनाकर कर्मचारियों को छह माह के भीतर वर्कशॉप पर छत डालने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने कर्मशाला के हालात को देखते हुए मौके पर ही लाइटों की व्यवस्था करवाई। लगभग 12 हजार की छह लाइटें लगाई गईं। कर्मशाला में लाइटें लगने से कर्मचारियों को अंधेरे में काम करने से निजात मिली है।

परिवहन निगम की वर्कशॉप पर न तो छत है और न ही रोशनी की व्यवस्था थी। ऐसे में कर्मचारियों को रात के अंधेरे में बसों की मरम्मत के लिए मोबाइल फोन की लाइट जलानी पड़ती थी। इसके लिए तार लगाकर बल्ब लगाने की व्यवस्था तक नहीं है। इतना ही नहीं, एचआरटीसी की कर्मशाला की छत बीते माह भारी बारिश से गिर चुकी है। इससे एक कर्मचारी घायल भी हुआ था, लेकिन निगम प्रबंधन ने इसका कोई सकारात्मक हल नहीं किया। इसके बाद राज्य कार्यकारिणी तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया, उपप्रधान ओमशंकर, चालक यूनियन के प्रधान हंस राज और महासचिव ने उच्चाधिकारी को बीस मार्च से पहले कर्मशाला की मरम्मत करने के लिए ज्ञापन भेजा। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर कर्मशाला का मरम्मत कार्य आरंभ नहीं किया तो वे धरना- प्रदर्शन पर उतर आएंगे। कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को प्रमुखता के साथ दैनिक समाचार पत्र में भी उजागर किया गया। इसके बाद समस्या को ध्यान में रखते हुए बुधवार को ईडी शिमला ने चंबा डिपो की वर्कशॉप का दौरा किया और छह माह के भीतर छत डालने का आश्वासन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed