फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   HRTC employees empty handed on Karwa Chauth

Chamba News: करवाचौथ पर खाली हाथ एचआरटीसी कर्मचारी

Fri, 10 Oct 2025 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 10 Oct 2025 06:50 AM IST
विज्ञापन
HRTC employees empty handed on Karwa Chauth
चंबा। करवाचौथ पर एचआरटीसी के सैकड़ों कर्मचारी तनख्वाह का इंतजार करते रहे। त्योहार के मौके पर भी खाली जेब और भारी मन लिए उन्होंने ड्यूटी निभाई लेकिन चेहरे पर दर्द साफ झलकता रहा। पत्नी से नजरें नहीं मिला पा रहे हैं, तोहफा देने के लिए पैसे तक नहीं है। एक चालक ने भावुक होकर कहा ऐसे समय में जब हर परिवार में मिठाइयों और उपहारों का आदान-प्रदान हो रहा होता है, ये कर्मचारी अपनी ईमानदारी की कीमत चुपचाप अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों में मान सिंह, भीम सिंह, हेम राज, मदन लाल, दुनी चंद, दिनेश कुमार का आरोप है कि सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। हर महीने हम पूरी ड्यूटी करते हैं लेकिन जब तनख्वाह की बारी आती है तो हम सबसे पीछे छोड़ दिए जाते हैं। केवल वर्तमान कर्मचारी ही नहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारी भी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं। दवाइयों के पैसे नहीं हैं, रोजमर्रा की चीजे उधार लानी पड़ रही हैं। पेंशनर कुलदीप, हितेश कुमार, जगदीश कुमार, केवल कुमार ने कहा कि हमने उम्रभर सेवा दी, अब सम्मान से जीने का हक तो बनता है। फिर भी समय पर पेंशन नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed