{"_id":"6693ff8f5f6f9f601e05aedd","slug":"hrtc-closed-chamba-sunara-kundi-route-chamba-news-c-88-1-cmb1003-129001-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: एचआरटीसी ने बंद किया चंबा-सुनारा-कुंडी रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: एचआरटीसी ने बंद किया चंबा-सुनारा-कुंडी रूट
Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
चंबा। चंबा-सुनारा-कुंडी बस रूट को एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बंद कर दिया गया है। इस कारण रूट से प्रतिकिलोमीटर आय कम होना रहा। इस मामले को जिला परिषद की बैठक में उठाया गया था।
यहां अधिकारियों ने बस बंद करने का यह कारण बताया। जिला परिषद की बैठक में इस बस रूट को बहाल करने की मांग उठाई गई थी।
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों की मांग के अनुसार इस बस सेवा को 16 अगस्त 2023 को एचआरटीसी प्रबंधन की ओर से बहाल किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक निगम की ओर से इस बस सेवा को दौड़ाया गया, मगर बस रूट घाटे में चल रहा था। बहरहाल, निगम ने इस बस सेवा को सात सितंबर 2023 को बंद कर दिया गया। अभी भी ग्रामीण इस बस सेवा को सुचारू रूप से चलाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों में लोकेंद्र सिंह, राज कुमार, अमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी सिंह, रोशन लाल और सुरेंद्र कुमार का कहना है कि यह बस सेवा गत वर्ष सितंबर से बंद है। इसके चलते ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को निजी टैक्सियों के सहारे आवाजाही करनी पड़ रही है। उन्होंने निगम प्रबंधन से मांग की है कि इस बस सेवा को पुन: बहाल किया जाए, जिससे ग्रामीणों को किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि ग्रामीणों की मांग के अनुसार इस बस सेवा को शुरू किया गया था, मगर इस बस से आय न होने के चलते बस को अस्थायी तौर पर बंद किया गया। कहा कि अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो दोबारा इस बस सेवा को शुरू किया जा सकता है।
--