{"_id":"672257bd0d8c93729a0c145a","slug":"hrtc-buses-will-not-run-in-the-district-after-5-pm-chamba-news-c-88-1-ssml1004-136208-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिले में शाम पांच बजे के बाद नहीं दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिले में शाम पांच बजे के बाद नहीं दौड़ेंगी एचआरटीसी बसें
Wed, 30 Oct 2024 09:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 30 Oct 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
चंबा पुलिस लाईन बारगाह में दीपावली के लिए सजाई गई पटाखों की दुकानें। संवाद
चंबा। दीपावली पर चंबा से हरिद्वार के लिए 3:00 बजे, शिमला के लिए शाम 4:00 बजे और स्थानीय रूटों पर 5:00 बजे अंतिम बस रवाना होगी। इसके बाद जिले के विभिन्न रूटों पर बसें नहीं दौड़ेंगी। परिवहन निगम के कर्मी भी दीपों का त्योहार परिवार के साथ मनाएंगे।
जिला मुख्यालय स्थित बाजार में खरीदारी के बाद लोगों को शाम 5:00 बजे तक घर जाने के लिए बस सेवा मिलेगी। वहीं, दीपावली को लेकर अग्निशमन और स्वास्थ्य विभाग ने भी तैयारियां कर ली हैं। अग्निशमन विभाग ने कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सात दमकल वाहनों में 27 हजार 800 लीटर पानी भरा गया है। ये वाहन दीपावली के दिन होने वाली किसी भी आग लगने की घटना से निपटने के लिए तैयार रहेंगे।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने भी अपने स्तर पर पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। प्रबंधन ने नियमित चिकित्सकों के अलावा तीन सर्जनों की भी अतिरिक्त ड्यूटी लगाई है। आपातकालीन कक्ष को खाली रखा जाएगा, जिससे चोटिल या घायल होने वाले मरीज को समय पर उपचार दिया जा सके।
विज्ञापन
--
किस वाहन में कितने पानी की क्षमता
अग्निशमन विभाग के वाटर बोजर एक गाड़ी में 9000 लीटर, वाटर टेंडर की 2 गाड़ियों में 4500-4500 लीटर, कमोड़ फायर वोटर टेंडर की दो गाड़ियों में 3500-3500 क्षमता, स्माल वाटर टेंडर में 2500 क्षमता और अन्य गाड़ी में 300 लीटर क्षमता में पानी उपलब्ध रहेगा।
--
दिवाली पर चलाई गई हैं विशेष बसें
एचआरटीसी प्रबंधन के अधिकारियों की मानें तो बद्दी और चंडीगढ़ के लिए 26 अक्तूबर से अतिरिक्त स्पेशल बसें चलाई जा रही हैं। 29 अक्तूबर को चार बसें, 30 अक्तूबर को 7 बसें चलाई गई हैं। सवारियों को वापस छोड़ने के लिए भी प्रबंधन बसें चलाएगा।
-- -- -- -- -- -- -
किसी प्रकार की घटना पर यहां करें संपर्क
दीपावली पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर अग्निशमन विभाग के कार्यालय नंबर 101, पुलिस 100, स्वास्थ्य विभाग के लिए 108, जिला प्रशासन के 98166-98166 पर संपर्क कर सकते हैं।
-- उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने बताया कि दीपावली को लेकर सभी विभाग को अपने स्तर पर सचेत रहने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने जिलावासियों को शांतिपूर्ण तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह किया है।